{"_id":"6a9bd2bc5f21bd7bc600de9f","slug":"video-debt-ridden-youth-attempts-suicide-by-jumping-in-front-of-train-grp-saves-him-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कर्ज में दबा युवक ट्रेन से कटने पहुंचा, जीआरपी ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कर्ज में दबा युवक ट्रेन से कटने पहुंचा, जीआरपी ने बचाया
आगरा। कर्ज के बोझ तले दबे एक 19 वर्षीय युवक ने राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने समय रहते युवक को रोक लिया और उसकी जान बचा ली। बाद में काउंसिलिंग के बाद युवक को सकुशल उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
लोहामंडी के गंगाराम का नगला निवासी अनिल (19) अपने पिता छोटेलाल से अलग नाना-नानी के साथ रहता था और राजस्थान में मजदूरी करता था। जीआरपी के मुताबिक, हाल ही में उसके ठेकेदार ने उसका मेहनताना हड़प लिया था। इसके बाद उसने स्थानीय स्तर पर भी लोगों से उधार लिया था। लगातार बढ़ते कर्ज और उसे चुकाने के दबाव के चलते घर पर आए दिन विवाद होने लगे थे। इसी पारिवारिक कलह से आहत होकर अनिल ने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।