{"_id":"6ab6bb76c216d805430149dc","slug":"video-deaf-mute-man-taken-to-faridabad-on-job-pretext-held-captive-and-assaulted-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नौकरी के बहाने फरीदाबाद ले जाकर मूकबधिर को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नौकरी के बहाने फरीदाबाद ले जाकर मूकबधिर को बंधक बनाकर पीटा
आगरा के बाह में मूक बधिर युवक को नौकरी के बहाने फरीदाबाद ले जाकर बाली उतारने के विरोध पर बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर मिल रही धमकी से परिवार दहशत में है। खेड़ा राठौर के नंदगवा गांव का श्रीकिशन मूक बधिर है। श्रीकिशन के भाई साहूकार ने खेड़ा राठाैर थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का युवक नौकरी के बहाने श्रीकिशन को एक पखवाड़े पूर्व फरीदाबाद ले गया। कान से उसकी बाली उतार ली। आरोप है कि बंधक बनाकर उसे पीटा गया। सुलगती बीड़ी से पीठ दाग दी। गैस सिलिंडर की आग से पांव झुलसा दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर वह फरीदाबाद गए। पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर गांव लौट आए। आरोप है कि घर पर आकर आरोपी युवक ने कहीं भी शिकायत करने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से दहशत में आया परिवार अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हो उठा है। खेड़ा राठौर पुलिस ने परिजन को फरीदाबाद का मामला बताकर वहीं कार्रवाई के लिए जाने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।