{"_id":"6b041c3892ece931ad0fc4e6","slug":"video-construction-work-on-second-corridor-of-metro-in-full-swing-in-agra-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में मेट्रो के दूसरे काॅरिडोर का निर्माण कार्य तेज, मशीनों की संख्या बढ़ाई; जानें कब से दाैड़ेगी ट्रेन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में मेट्रो के दूसरे काॅरिडोर का निर्माण कार्य तेज, मशीनों की संख्या बढ़ाई; जानें कब से दाैड़ेगी ट्रेन?
आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। मशीनें और श्रमिकों की संख्या भी बढ़ा दी है। इससे अगले साल फरवरी में कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने की उम्मीद है। इससे पहले ट्रायल पूरे किए जाएंगे। मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी है। इसमें 14 स्टेशन हैं। ये कॉरिडोर दो चरणों में बन रहा है। पहले चरण में कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। इसमें पांच स्टेशन हैं। इसका 90 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। 40-50 दिन में ट्रैक तैयार हो जाएगा। ऐसे में जनवरी में ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। फरवरी में मेट्रो ट्रेन चलना शुरू हो सकती है। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो चलेगी। ये ट्रैक अगले साल जून में पूरा हो जाएगा। इस तरह से शहर में करीब 30 किमी क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन चलेगी। इससे लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी। किराया भी कम लगेगा और जाम से भी बचाव होगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो फरवरी में चलने लगेगी। ट्रायल पहले कर लिए जाएंगे। इसका कार्य तेज करते हुए स्टाफ और मशीनें भी बढ़ाई हैं। पहले कॉरिडोर ताज पूर्वी से बिजलीघर तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। बिजलीघर से आईएसबीटी तक ट्रैक बन गया है। यहां ट्रायल होने के बाद संचालन की एनओसी भी मिल गई है। अभी यहां मेट्रो का संचालन नहीं हो सका है। उम्मीद है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बताया जाता है कि पहले कानपुर, आगरा और फिर लखनऊ में मेट्रो के उद्घाटन की कार्ययोजना बनी है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि दिसंबर के अंत में आईएसबीटी तक मेट्रो का उद्घाटन होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।