{"_id":"6963775bdbbf6c11580f0dd2","slug":"video-congress-leaders-observed-one-day-fast-under-save-mnrega-campaign-2026-01-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत कांग्रेस नेताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत कांग्रेस नेताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास, धरना दिया
आगरा के फतेहपुर सीकरी में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 'मनरेगा बचाओ संग्राम' कार्यक्रम के तहत फतेहपुर सीकरी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखते हुए प्रतीकात्मक धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और मजदूरों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में इस योजना से जुड़े कार्यों और भुगतान को लेकर दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिससे श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना-प्रदर्शन को किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश डागुर ने भी समर्थन दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रोजगार, महंगाई और ग्रामीण समस्याओं को लेकर भी अपनी बातें रखीं। सरकार से जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, अबरार अहमद कुरैशी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगपाल चाहर, सभासद वहीद, हकीम अंसारी, नकिम कुरैशी आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।