{"_id":"6ae6f0d5d78e6a7616054e7d","slug":"video-conduct-of-pet-examination-in-agra-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीईटी के आखिरी दिन भी आसान रहा पेपर, अभ्यर्थियों ने बताया पिछली बार से सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीईटी के आखिरी दिन भी आसान रहा पेपर, अभ्यर्थियों ने बताया पिछली बार से सरल
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 का रविवार को आखिरी दिन है। इससे पहले 25 और 30 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित हो चुकी है। अंतिम दिन जिले में 45,552 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। पहली पाली में 22,776 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। पिछले दो-तीन बार से पीईटी की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार का पेपर पिछली परीक्षाओं की अपेक्षा सरल रहा। गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्न भी आसान रहे। अभ्यर्थियों के मुताबिक, सभी विषयों के प्रश्नों का स्तर सामान्य रहा और उन्हें हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।