{"_id":"6aaebf9680ab5da7dc02a7c0","slug":"video-clash-breaks-out-between-tempo-drivers-over-picking-up-passengers-video-goes-viral-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सवारी बैठाने को टेंपो चालकों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सवारी बैठाने को टेंपो चालकों में मारपीट, वीडियो वायरल
आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित सैंया चौराहे पर शनिवार को सवारियां बैठाने को लेकर दो टेंपो चालकों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार शाम करीब 6:10 बजे थाना सैंया क्षेत्र के गांव सोरा निवासी नीतेश अपने टेंपो में सवारियां बैठा रहा था। इसी दौरान मनियां थाना क्षेत्र के गांव हिनौता चौकी निवासी दूसरे टेंपो चालक रामबरन सिंह ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सवारियां वह अपने टेंपो में बैठाएगा। इस पर दोनों चालकों के बीच कहासुनी और हाथापाई शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर चालक रामबरन ने डंडे से नीतेश पर हमला बोल दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।