{"_id":"6ae5a9e1357d87b7fb0c3b52","slug":"video-buses-fell-short-for-pet-candidates-and-they-could-not-find-seats-on-trains-either-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बसें पड़ गईं कम तो ट्रेनों में भी सीट के लिए अभ्यर्थी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बसें पड़ गईं कम तो ट्रेनों में भी सीट के लिए अभ्यर्थी रहे परेशान
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की घर वापसी के लिए बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ी। सीट पाने के लिए आपाधापी और धक्कामुक्की हुई। इससे अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रोडवेज ने परीक्षा के लिए 165 बसें लगाई थीं लेकिन भीड़ इतनी थी कि वर्कशॉप से 20 अतिरिक्त बसें मंगानी पड़ीं। आगरा से 62,252 अभ्यर्थी फिरोजाबाद, मेरठ, बागपत और बुलंदशहर जैसे जिलों के लिए रवाना हुए। वहीं, करीब 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी दूसरे जनपदों से आगरा पहुंचे। लखनऊ के लिए सर्वाधिक 40 बसें निर्धारित की गईं, जबकि फिरोजाबाद के लिए 18 बसें थीं। फतेहपुर और हमीरपुर के लिए 13-13 बसें चलाई गईं।क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए डिपोवार बसों का आवंटन किया गया था। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए गए। शाम होते ही रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों का दबाव बढ़ गया। आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर लखनऊ-आगरा फोर्ट परीक्षा स्पेशल ट्रेन पहुंचते ही भीड़ कोचों की ओर दौड़ पड़ी। सीट पर कब्जा करने की होड़ में धक्कामुक्की हुई और कुछ यात्रियों का सामान भी गिर गया। स्लीपर कोच भी सामान्य डिब्बों जैसे दिखाई दिए। कई अभ्यर्थी ट्रेन के दरवाजों पर लटककर यात्रा करते नजर आए। आगरा कैंट स्टेशन पर भी यही स्थिति रही। देर शाम सैकड़ों अभ्यर्थी स्टेशन पहुंचे, जिससे वेटिंग रूम खचाखच भर गए और बेंच न मिलने पर फर्श पर बैठना पड़ा। रेलवे ने होल्डिंग एरिया बनाए थे परंतु ज्यादातर अभ्यर्थी सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन आते ही भीड़ अंदर घुसने को धक्का-मुक्की करने लगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि पीईटी के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।