फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of police constable found hanging in a government residence in Agra

फंदे पर लटका मिला महिला सिपाही का शव: अवसाद में खुदकुशी की आशंका, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

Sat, 31 Oct 2026 11:44 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 31 Oct 2026 11:44 AM IST
सार

आगरा में सरकारी आवास में महिला सिपाही का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Body of police constable found hanging in a government residence in Agra
महिला सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में  महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। प्रथम दृश्टया अवसाद में महिला सिपाही के खुदकुशी करने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्नाव की रहने आरती वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुईं थीं। महिला सिपाही वर्तमान में पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहती थीं। डीसीपी सिटी कार्यालय में तैनात थीं। पिछले एक महीने से अवकाश पर थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को उनका शव आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने सिपाही के परिजनों को सूचना दी है। फील्ड यूनिट के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बताया गया कि महिला सिपाही के मोबाइल में सुसाइड नोट मिला है। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि महिला के सिपाही के परिजन को सूचना दे दी है। मामले आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed