{"_id":"6ab6bb5efc82b80e94066725","slug":"video-brother-and-sister-assaulted-while-returning-from-court-hearing-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दीवानी से तारीख कर लौट रहे भाई-बहन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दीवानी से तारीख कर बहन के साथ घर लौट रहे युवक को उसकी पत्नी व अन्य ससुरालियों ने पकड़ लिया। दोनों की पिटाई की। राहगीरों ने उन्हें बचाया। शिकायत पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि मामले में दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। ताजगंज निवासी श्रवण राठौर ने दी तहरीर में बताया है कि 18 नवंबर, 2025 को उनकी शादी अनुराधा के साथ हुई थी। पत्नी वनरक्षक है। विवाद होने पर पत्नी ने उनके और परिजन के खिलाफ कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर कर दिया। बृहस्पतिवार को वह अपनी बहन शिवानी के साथ तारीख करने आए। बाइक एक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर दी। दोपहर 12 बजे बहन को सड़क किनारे खड़ा कर बाइक लेने गए। लौटकर आने पर देखा तो बहन रो रही थी। उसी दौरान पत्नी, ससुर घनश्याम, सास बेबी और साले व अन्य लोग आ गए। आते ही आरोपियों ने बहन-भाई पर जानलेवा हमला बोल दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।