{"_id":"6ae597d175aa3e21a60876a9","slug":"video-body-of-female-police-constable-found-hanging-in-agra-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फंदे पर लटका मिला महिला सिपाही का शव, अवसाद में खुदकुशी की आशंका; मोबाइल में मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फंदे पर लटका मिला महिला सिपाही का शव, अवसाद में खुदकुशी की आशंका; मोबाइल में मिला सुसाइड नोट
आगरा के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। प्रथम दृश्टया अवसाद में महिला सिपाही के खुदकुशी करने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्नाव की रहने आरती वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुईं थीं। महिला सिपाही वर्तमान में पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहती थीं। डीसीपी सिटी कार्यालय में तैनात थीं। पिछले एक महीने से अवकाश पर थीं। शनिवार को उनका शव आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने सिपाही के परिजनों को सूचना दी है। फील्ड यूनिट के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि महिला सिपाही के मोबाइल में सुसाइड नोट मिला है। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि महिला के सिपाही के परिजन को सूचना दे दी है। मामले आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।