Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
blow to the Zila Panchayat; traders and farmers begin returning with their horses and mares—fears arise that the event may effectively end with the inauguration itself.
{"_id":"6aee0fab8091218dad0be660","slug":"video-blow-to-the-zila-panchayat-traders-and-farmers-begin-returning-with-their-horses-and-mares-fears-arise-that-the-event-may-effectively-end-with-the-inauguration-itself-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शुरू होने से पहले ही सिमटने लगा पशु मेला!, घोड़ा-घोड़ी खरीद कर लौटने लगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शुरू होने से पहले ही सिमटने लगा पशु मेला!, घोड़ा-घोड़ी खरीद कर लौटने लगे व्यापारी
आगरा के बटेश्वर मेला के आयोजन की तिथि जिला पंचायत से 11 नवंबर से 28 नवंबर तक निर्धारित की है। समय से पहले पशु मेला आबाद हो गया था। मेला क्षेत्र में ऊंट और घोड़ों की खरीद और बिक्री भी खूब हो रही है। अपने मवेशी बेचने के बाद किसान और व्यापारी वापस लौटने लगे हैं। मेला शुरू होने से पहले ही सिमटने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे मेरठ के मोमीन अपने घोड़े को पानी पिला कर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि 3 घोड़े लेकर आए हैं। घोड़ा-घोड़ी खूब बिके हैं, मेला भरा भी खूब। अपना माल बेचने के बाद व्यापारी किसान वापस लौट रहे हैं। मेला शुरू होने की तारीख तक घोड़ों का मेला सिमट जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन के खरीद बिक्री होने की वजह से जिला पंचायत को चपत लगी है। उन्होंने बटेश्वर मेला की बेहतरी के लिए हर साल के लिए एक तिथि निर्धारित किए जाने की मांग की। जिससे आयोजक एवं व्यापारी दोनों को लाभ होगा। सुबह 11 बजे खांद बटेश्वर मार्ग पर अपनी घोड़ा गाड़ी से किसान वापस लौटते हुए मिले। टोकने पर रुके। राजाखेड़ा के रौकी ने बताया कि 5 बछेड़ा-बछेड़ी लेकर आए थे। 2 दिन में बिक गये। इसलिए वापस लौट कर जा रहे हैं। समय से पहले मेला लगने की बजह से जिला पंचायत को घाटा उठाना पड़ेगा। वहीं व्यापारी किसानों को बदइंतजामी का शिकार होना पड़ रहा है। धौलपुर के बसई गांव के नेमी चन्द ने बताया कि घोड़ा-घोड़ी बिके नहीं हैं। दिवाली की बजह से मेला क्षेत्र से वापस लौट रहे हैं। मेला में कोई इंतजाम नहीं है। दोबारा लौट कर नहीं आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।