{"_id":"6ab6bb9df8fd9c2c7d0c15e3","slug":"video-bike-rider-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-on-agra-gwalior-highway-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को राैंदा; युवक की माैके पर ही माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को राैंदा; युवक की माैके पर ही माैत
आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद के पास शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच में जुटी है। थाना इरादतनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारकपुर स्थित श्यामलाल की बगिया निवासी करीब 18 वर्षीय अभय पुत्र भीकम सिंह अपने साथी नीरज के साथ बाइक से आगरा की ओर से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया है कि गांव बाद के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि अभय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हादसे में शामिल वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।