{"_id":"6ab563d1d588a5621808d32f","slug":"video-bail-sureties-fraud-exposed-police-registered-fir-against-four-accused-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमानतदारों का खेल, फर्जी दस्तावेज से बेल; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमानतदारों का खेल, फर्जी दस्तावेज से बेल; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
आगरा दीवानी में एक बार फिर फर्जी जमानत का खेल सामने आया है। इस बार न सिर्फ दो महिलाओं को फर्जी जमानती बनाकर कोर्ट में पेश किया गया बल्कि थाने और तहसील की फर्जी रिपोर्ट भी लगा दी गईं। जमानत के बाद धोखाधड़ी का आरोपी फरार हो गया। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद जब पुलिस जमानतदारों के घर पहुंची तो मामला खुल गया। थाना न्यू आगरा में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (संख्या 19) के पेशकार रीडर सुनील गोयल ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें सौरभ कुमार, जसवीर सिंह, दो अन्य महिलाओं को आरोपी बनाया है। जसवीर सिंह अधिवक्ता हैं। पेशकार ने तहरीर में बताया कि कोर्ट में राज्य बनाम विष्णु का केस विचाराधीन है। शाहदरा, थाना ट्रांस यमुना निवासी विष्णु को धोखाधड़ी के मामले में तीन साल पहले गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। आरोपी की वर्ष 2023 में जमानत हो गई। उसने जमानत के लिए तुलसा देवी और विमला देवी के आधार कार्ड लगाए थे। पुलिस दोनों के घर पहुंची। उन्होंने किसी व्यक्ति की जमानत लेने से इन्कार कर दिया। 19 अगस्त को तुलसा देवी और विमला देवी ने शपथपत्र दिए। इसमें कहा कि उन्होंने संबंधित केस में अभियुक्त की जमानत नहीं ली है। उनके असली प्रपत्रों में कंप्यूटर से एडिटिंग कर जमानत के लिए प्रस्तुत कर दिया गया। उन्होंने जमानत से मुक्त करने की याचना की। उन्होंने अपने आधार कार्ड भी दिए। जमानत के लिए सभी कागजात को अधिवक्ता जसवीर सिंह ने लगाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।