{"_id":"6abd194f62db0144ce05d7a5","slug":"video-athletes-displayed-their-prowess-in-athletics-competition-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आगरा के अछनेरा ब्लॉक क्षेत्र स्थित शिव प्रसाद इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता गुड्डू चाहर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि राजीव अग्रवाल ने 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम बाबू सिंह ने की। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दौड़ की स्पर्धाओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को गुड्डू चाहर, प्रबंधक राजीव अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निमेष कुमार प्रथम व प्रशांत द्वितीय रहे। अंडर-19 की 400 मीटर दौड़ में नितेष ने प्रथम, वही गौतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एसके माहेश्वरी, राजेश अग्रवाल, दिनेश चंद गुप्ता, जगदीश, सत्येंद्र कुमार माहेश्वरी, डॉ. रूपेश कुमार गुप्ता, प्रेम सिंह, ओम बाबू, पुष्पेंद्र सिंह, राजाराम, अशोक कुमार, वंदना त्रिपाठी, घनश्याम दीक्षित, शीलेंद्र यादव और कीर्ति दीक्षित आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।