{"_id":"6a884a50e503d7d67900c3ee","slug":"video-agm-of-ncr-inspected-passenger-amenities-at-cantt-and-raja-ki-mandi-railway-stations-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एनसीआर के एजीएम ने कैंट और राजा की मंडी में स्टेशन पर परखीं यात्री सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एनसीआर के एजीएम ने कैंट और राजा की मंडी में स्टेशन पर परखीं यात्री सुविधाएं
आगरा में उत्तर मध्य रेलवे के एजीएम राजकुमार वानखेड़े ने आगरा-मथुरा रेलखंड के निरीक्षण के दौरान आगरा कैंट और राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। प्रतीक्षालय, पैदल ऊपरी पुल समेत अन्य व्यवस्थाएं देखीं। निर्माणाधीन कार्यों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि निरीक्षण की शुरुआत आगरा कैंट स्टेशन से हुई। यहां प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय और पैदल ऊपरी पुल का मुआयना किया। इसके बाद कीठम स्टेशन पर नव निर्मित मालगोदाम और स्टेशन कर्मचारियों से पूछताछ कर कार्यप्रणाली का फीडबैक लिया गया। एजीएम ने एलएचएस संख्या 521 और 520 की स्थिति और रखरखाव की जानकारी भी ली। राजा की मंडी स्टेशन पर बनाए जा रहे आरओबी व अन्य यात्री सुविधाओं के चल रहे नए कार्यों की प्रगति देखी। अधिकारियों को निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम गिरीश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।