{"_id":"6a91319dc49b542cb504d978","slug":"video-585-colleges-served-notices-for-failing-to-upload-admission-data-on-samarth-portal-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कॉलेज छिपा रहे प्रवेश का डाटा! समर्थ पोर्टल पर नहीं बता रहे कितनी सीटें भरीं, 585 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कॉलेज छिपा रहे प्रवेश का डाटा! समर्थ पोर्टल पर नहीं बता रहे कितनी सीटें भरीं, 585 को नोटिस
आगरा। कॉलेज संचालक विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का डाटा को छिपा रहे हैं। इन्होंने समर्थ पोर्टल पर भरी जा चुकी सीटों का विवरण अपलोड नहीं किया है। इससे डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पास कुल हो चुके प्रवेश का स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में संबद्ध सभी 585 कॉलेजों को नोटिस जारी किया है।
विश्वविद्यालय में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के 585 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 2.06 लाख सीटें हैं। इनमें से प्रवेश के लिए 1.65 लाख सीटों पर पंजीकरण हो गया है। सभी कॉलेजों को स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कितनी सीटों पर प्रवेश हो गया है और कितनी रिक्त हैं।
इसकी जानकारी समर्थ पोर्टल पर अपलोड करनी है। इसमें कॉलेज संचालक लापरवाही बरत रहे हैं। डीन अकादमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि सभी कॉलेज संचालकों को समर्थ पोर्टल पर संचालित पाठ्यक्रम, सीटों की संख्या और उनमें प्रवेश की स्थिति की जानकारी अपलोड करनी है। इससे विश्वविद्यालय को प्रवेश की सही स्थिति पता चल सकेगी। इसी के आधार पर परीक्षाओं की तैयारियां की जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।