{"_id":"6a91a29a06ea08cdac082b84","slug":"firozabad-hotel-murder-case-lover-brutally-murdered-young-woman-after-having-relations-with-her-2026-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की हैवानियत: शक्तिवर्धक दवा खाकर राैंदी युवती की आबरू, दीवार में दे मारा सिर; होटल में कत्ल का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की हैवानियत: शक्तिवर्धक दवा खाकर राैंदी युवती की आबरू, दीवार में दे मारा सिर; होटल में कत्ल का खुलासा
Sat, 29 Aug 2026 02:13 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:13 AM IST
सार
यूपी के फिरोजाबाद में होटल में युवती की माैत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। होटल में प्रेमी ने युवती के साथ हैवानियतें की हदें पार कर दी थीं। शक्तिवर्धक दवा खाकर युवती की आबरू को राैंद दिया था। इसके बाद भी हैवान बने प्रेमी का मन नहीं भरा। जिसके चलते युवती को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
होटल में युवती की हुई थी माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रक्षाबंधन पर गुरुग्राम से अपने गांव नसीरपुर लौट रही 21 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती की मौत की गुत्थी को शिकोहाबाद पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी प्रेमी राहुल उर्फ नितिन यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि वारदात में सहयोग करने वाले उसके फरार साथी अभिषेक की तलाश की जा रही है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल निवासी विजेंद्र कॉलोनी, शिकोहाबाद ने स्वीकार किया कि 26 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इसी बहाने उसने अपनी प्रेमिका बुलाया था। प्रेमिका 12वीं तक उसके साथ पढ़ी थी और बीएससी बायो व नर्सिंग का सर्टिफिकेट कोर्स करने के बाद गुरुग्राम की ब्लिंकिट कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसे 26 अगस्त की शाम गुरुग्राम से लौटने के दौरान घर जाने से रोक लिया था। उसने अपने दोस्त अभिषेक निवासी सलेमपुर के जरिये मईयामई स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया और अभिषेक को बाहर पहरेदारी पर बैठा दिया।
शिकोहाबाद सब्जी मंडी के पास हाईवे स्थित इसी अस्पताल में दोनों युवक लाए थे युवती को।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल ने कबूला है कि उसने शक्तिवर्धक दवा खाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद रात लगभग ढाई बजे उसने दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया। जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया तो बौखलाकर उसका सिर उठाकर दीवार में दे मारा था। सिर में गंभीर चोट लगने और दुष्कर्म के कारण अंदरूनी अंग से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण युवती की तबीयत बिगड़ने लगी थी। रात करीब तीन बजे बाहर पहरा दे रहे अभिषेक के साथ युवती को अचेत अवस्था में बाइक के बीच में बैठाकर शिकोहाबाद मंडी के पास स्थित अस्पताल ले गया था। वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया था। डायल-112 पुलिस टीम को देख अभिषेक मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के शव को रखकर हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका की सहेली और अस्पताल स्टाफ बने सरकारी गवाह
पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में कानूनी शिकंजा मजबूत कर दिया है। मुख्य आरोपी राहुल उर्फ नितिन यादव की जेल रवानगी के बाद विवेचना अधिकारी ने साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अभियोजन पक्ष को मजबूती देने के लिए पुलिस ने मृतका की शिकोहाबाद निवासी सहेली और उस निजी अस्पताल के कर्मचारियों को सरकारी गवाह बनाया है, जहां युवती को अचेत अवस्था में ले जाया गया था। शिकोहाबाद निवासी सहेली वही है, जिसके घर युवती ने गांव जाने से पहले अपना बैग रखा था और उसी के माध्यम से पुलिस को वारदात से जुड़े शुरुआती महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इंस्पेक्टर अनुज राणा के अनुसार मुकदमे की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष पैरवी के लिए इन सभी प्रमुख गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

मईयामई गांव के बाहर हाईवे किनारे दुकानों में बने इसी बैनाम होटल में ठहरे थे प्रेमी-प्रेमिका।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह हुई थी वारदात
नसीरपुर के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती बुधवार को गुरुग्राम से रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लौट रही थी। शिकोहाबाद पर उसे प्रेमी नितिन यादव ने रोक लिया था। युवती ने भी अपने परिजन को फोन कर शिकोहाबाद में स्थित सहेली के घर रात अधिक होने व तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए ठहरने की बात कह दी थी। इसके बाद अपना बैग सहेली के घर छोड़कर प्रेमी के साथ होटल में चली गई थी।