{"_id":"69006fc7609ef57ceb0a4631","slug":"video-visually-impaired-protestors-staged-a-protest-outside-the-state-secretariat-for-the-second-consecutive-day-2025-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: राज्य सचिवालय के बाहर दृष्टिबाधित गरजे, मांगों के लिए लगातार दूसरे दिन किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: राज्य सचिवालय के बाहर दृष्टिबाधित गरजे, मांगों के लिए लगातार दूसरे दिन किया प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश दृष्टिबाधित संघ के सदस्यों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सोमवार के बाद मंगलवार को फिर से राज्य सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। दृष्टिबाधितों ने छोटा शिमला बस स्टॉप के पास सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ बीते लंबे समय से बैकलॉग की भर्तियों की मांग कर रहा है। संघ ने सहारा योजना के तहत प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन नहीं मिलने पर भी विरोध जताया। 1,700 रुपये की दिव्यांग पेंशन भी बीते कई माह से नहीं मिलने को लेकर नारेबाजी की। दृष्टिबाधित संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका प्रदर्शन 700 दिनों से चल रहा है। सरकार की ओर से लगातार उनकी अनदेखी हो रही है। उन्होंने मांगों को जल्द पूरा नहीं करने पर अर्द्धनग्न होकर आमरण प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। संघ
के पदाधिकारी शोभूराम ने कहा कि सरकार को रोजगार मेला लगाकर दिव्यांगों को नौकरी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर विभाग में बैकलॉग बहुत अधिक हो गया है। क्लास फोर के पदों पर वह नियुक्तियां मांग रहे हैं। 1995 से बैकलॉग नहीं
भरा जा रहा है। सरकार की ओर से हर बार सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभागों को अपने स्तर पर दिव्यांग श्रेणी के पद भरने का प्रावधान किया है, लेकिन इस व्यवस्था में दृष्टिबाधितों को शामिल नहीं किया जा रहा है। कहा कि सामाजिक कल्याण विभाग के माध्यम से हमें नियुक्तियां देनी चाहिए। उधर, दृष्टिबाधितों के प्रदर्शन के चलते सोमवार सुबह के समय छोटा शिमला में काफी देर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क के एक ओर एकत्र कर बैरिकेड्स लगाने के बाद यातायात को सुचारु किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।