{"_id":"68ff933748ba88da350607ab","slug":"superstition-claimed-the-life-of-a-6-month-old-girl-she-was-injected-with-hot-needles-after-contracting-typhoid-resulting-in-her-death-from-the-infection-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-3562113-2025-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: अंधविश्वास ने ली छह माह की बच्ची की जान, टाइफाइड होने पर गर्म सुइयों से दागा, इन्फेक्शन से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अंधविश्वास ने ली छह माह की बच्ची की जान, टाइफाइड होने पर गर्म सुइयों से दागा, इन्फेक्शन से हुई मौत
मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में एक अंधविश्वास से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां छह माह की मासूम बच्ची को टाइफाइड होने के बाद उसका इलाज ना करवाते हुए उसके नाना ने गर्म सुई से दाग दिया, जिससे बच्ची के शरीर में इन्फेक्शन होने से बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बच्ची के नाना दुर्गलाल बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
शामगढ़ थाना प्रभारी मनोज महाजन ने बताया कि 12 अक्तूबर 2025 को बबलु पिता जगजीवनराम बगाडा उम्र 21 साल निवासी ग्राम ढाबला माधोसिंह थाना भानपुरा ने सूचना दी कि मेरी शादी ग्राम तीन टापरी थाना शामगढ़ निवासी रिंकुबाई पिता दुर्गा चन्देल के साथ वर्ष 2017 मे हुई थी। मुझे छह माह की लड़की प्रियंका हुई। मेरी पत्नी रिंकुबाई अपने पीहर में ही रह रही है। जहां मेरी छह माह की बेटी की अंधविश्वास के चलते मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर बीएनएसएस की धारा 194 में प्रकरण दर्ज कर जांच में लेकर मृतका प्रियंका का पीएम शामगढ़ सिविल हॉस्पिटल में कराया गया।
पीएम रिपोर्ट और जांच में सामने आया कि प्रियंका बंजारा को टाइफाइड होने पर नाना दुर्गालाल पिता परसा चन्देल जाति बंजारा निवासी ग्राम तीन टापरी थाना शामगढ़ द्वारा बच्ची का इलाज ना कर आते हुए अंधविश्वास के चक्कर में पढ़कर बच्ची के शरीर पर गर्म सुई से दाग दिया। इससे बच्ची के शरीर पर घाव होकर इन्फेक्शन हो गया जिससे बच्ची की मोत हो गई।
मर्ग जांच के बाद आरोपी दुर्गालाल बंजारा के विरुद्ध थाना शामगढ़ पर अपराध क्रमांक 404/25 धारा 105 बीएनएस का दर्ज कर आरोपी दुर्गालाल बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी दुर्गलाल को जेल भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।