{"_id":"681336d66ee957dcf20586f5","slug":"video-three-wards-including-urology-shifted-from-igmc-to-chamiyana-hospital-cm-sukhu-inspected-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: चमियाना अस्पताल में आईपीडी शुरू, सीएम सुक्खू ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: चमियाना अस्पताल में आईपीडी शुरू, सीएम सुक्खू ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:24 PM IST
Link Copied
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में चल रहे गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के वार्ड अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाना शिफ्ट कर दिए हैं। अब मरीजों को ऑपरेशन थियेटर और लैब सेवाएं चमियाना में ही मिलेंगी। गुरुवार से यहां आईपीडी भी शुरू हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को चमियाना पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह सहित अन्य माैजूद रहे। इस दाैरान सीएम सुक्खू ने सभी वार्डों, आईपीडी सहित अन्य सेवाओं का निरीक्षण किया। चुनिंदा अस्पतालों में हाई एंड सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। कहा कि चमियाना अस्पताल में 337 बिस्तरों की सुविधा दी गई है। आधुनिक ऑपरेशन थियेटर भी है। आने वाले छह महीनों में यहां सभी सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।