{"_id":"6aed9d3d9495aa79c0001dba","slug":"video-shimla-ice-skating-rink-diwali-firecracker-market-new-varieties-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में सजा पटाखा बाजार, हेलीकॉप्टर और बटरफ्लाई पटाखे बने आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में सजा पटाखा बाजार, हेलीकॉप्टर और बटरफ्लाई पटाखे बने आकर्षण
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:56 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में दिवाली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में पटाखा बाजार सज गया है। बाजार में इस बार कई नई वैरायटी के पटाखे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
दिवाली नजदीक आने के साथ ही बाजार में खरीदारी का माहौल बनने लगा है। लोग पटाखों की नई किस्मों को देखने और खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।
पटाखा कारोबारी राधे श्याम वर्मा ने बताया कि इस बार बाजार में हेलीकॉप्टर, मनी बैंक, पीकॉक और बटरफ्लाई जैसी नई आइटम आई हैं। इन नई वैरायटी को लोग पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार पिछले साल के मुकाबले कारोबार बेहतर रहेगा। दिवाली को लेकर बाजार में धीरे-धीरे खरीदारी का माहौल बन रहा है।
दिवाली के त्योहार को देखते हुए पटाखा कारोबारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। नई वैरायटी के पटाखों की उपलब्धता से बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।