{"_id":"6aede3611667655c940dcc8c","slug":"exhibition-of-lamps-made-from-cow-dung-held-at-hpu-shimla-news-c-19-sml1002-816727-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गोबर से बने दीये की एचपीयू में लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गोबर से बने दीये की एचपीयू में लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के परिसर में दिवाली पर स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। पिंक पेटल्स में आयोजित इस प्रदर्शनी में गाय के गोबर से बने दीये, धूप, अगरबत्ती, हवन सामग्री और विभिन्न सजावटी वस्तुएं बिक्री के लिए रखी गईं। यूवाह संस्था और विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र एवं सामाजिक कार्य विभाग ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। प्रदर्शनी से पहले टुटू स्थित कामना पूर्णी गो सदन में 25 प्रतिभागियों को हस्तनिर्मित वस्तुएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने 60 से अधिक गोवंश की सेवा में भी योगदान दिया।विभागाध्यक्ष आरएल जिंटा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभाग की सहायक आचार्य डॉ. अनुपमा भारती, विद्यार्थी और संस्था के स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उत्पाद तैयार करने वाले समूहों को बाजार उपलब्ध करवाना और पारंपरिक हस्तकला को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।