{"_id":"6ad5ea0faf84456bd60aa2ed","slug":"video-sfi-protest-shimla-against-alleged-attack-spu-mandi-student-leaders-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में छात्र नेताओं पर कथित हमले के विरोध में एसएफआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में छात्र नेताओं पर कथित हमले के विरोध में एसएफआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:29 PM IST
Link Copied
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में एसएफआई के दो छात्र नेताओं पर कथित हमले के विरोध में सोमवार को एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी और शिमला नगर कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
एसएफआई के अनुसार, 17 अक्तूबर को संगठन के राज्य सचिव सनी सेक्टा और राज्य कमेटी सदस्य ऋत्विक विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान उन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हमला किया। एसएफआई ने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि छात्र नेताओं को छात्रों के मुद्दे उठाने से रोकने के लिए हिंसा का सहारा लिया गया।
एसएफआई हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसरों में छात्रों को अपनी बात रखने और प्रशासन के समक्ष मांगें उठाने का लोकतांत्रिक अधिकार है। इस तरह की घटनाएं परिसर में भय का माहौल पैदा करती हैं और छात्रों की स्वतंत्र गतिविधियों को प्रभावित करती हैं।
उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों के बीच वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन उनका समाधान हिंसा के बजाय संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय परिसरों में लोकतांत्रिक माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
प्रदर्शन के दौरान एसएफआई ने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करवाने की मांग की। संगठन ने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
एसएफआई ने यह भी मांग उठाई कि जांच पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं होना चाहिए और मामले में निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
संगठन ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र संगठनों की स्वतंत्र गतिविधियों और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा जरूरी है। एसएफआई ने स्पष्ट किया कि छात्र नेताओं पर हमले और छात्रों की आवाज दबाने की कथित कोशिशों के खिलाफ उसका आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।