फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajeev Bindal says the event for the unveiling of Virbhadra’s statue has laid bare the factionalism and intern

राजनीति: राजीव बिंदल बोले- वीरभद्र प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर

Mon, 19 Oct 2026 04:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Oct 2026 04:14 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बिल्ली थैले से बाहर आ चुकी है और मुख्यमंत्री को भाजपा पर टिप्पणी करने के बजाय अपना घर संभालना चाहिए। 

विज्ञापन
Rajeev Bindal says the event for the unveiling of Virbhadra’s statue has laid bare the factionalism and intern
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस के नेता पिछले चार वर्षों से भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाकर जनता का ध्यान अपनी सरकार की विफलताओं से भटकाने का प्रयास करते रहे हैं, लेकिन अब कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और अंतर्विरोध पूरी तरह जगजाहिर हो चुके हैं।  भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बिल्ली थैले से बाहर आ चुकी है और मुख्यमंत्री को भाजपा पर टिप्पणी करने के बजाय अपना घर संभालना चाहिए। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह प्रदेश के अनेक बार मुख्यमंत्री रहे और उनका राजनीतिक योगदान किसी एक परिवार अथवा गुट तक सीमित नहीं था।

विज्ञापन


ऐसे वरिष्ठ नेता की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति कांग्रेस के भीतर चल रहे राजनीतिक अंतर्विरोधों को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में चुनिंदा नेताओं की उपस्थिति और वरिष्ठ नेतृत्व की गैर-मौजूदगी अपने आप में कई सवाल खड़े करती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह की ओर से रोहड़ू के कार्यक्रम में वीरभद्र सिंह की तस्वीर नहीं लगाए जाने को लेकर की गई टिप्पणी भी महत्वपूर्ण है। प्रतिभा सिंह ने कहा था कि वीरभद्र सिंह की तस्वीर हटाकर उन्हें जनता के हृदय से दूर नहीं किया जा सकता। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह केवल भावनात्मक टिप्पणी नहीं, बल्कि कांग्रेस के भीतर व्याप्त असंतोष और अंतर्विरोधों का स्पष्ट संकेत है।

विज्ञापन
Trending Videos

 बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में असंतोष कोई नई बात नहीं है। इसी राजनीतिक अंतर्विरोध के चलते कांग्रेस के छह वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के भीतर लगातार मतभेद सामने आते रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी पार्टी की स्थिति पर जवाब देने के बजाय भाजपा पर निराधार टिप्पणियां करते हैं। संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए डॉ. बिंदल ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में आज पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के लगभग 8,000 पोलिंग बूथों पर संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है। प्रदेश के 171 मंडलों में 171 अनुभवी विस्तारक तैनात किए गए हैं, जो बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय और संगठित करने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 50 से 75 कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम तैयार करना है। डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा दस दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर निकल रहे हैं, जिसकी शुरुआत रामपुर से होगी और यह प्रवास जनजातीय क्षेत्रों से होते हुए भरमौर तक पहुंचेगा। वहीं नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुदर्शना सिंह का दूसरा संगठनात्मक प्रवास 25 से 29 अक्तूबर तक कांगड़ा जिले में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed