फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ritvik sektu brain of himachal 2026 overal winner new car

शिमला के रित्विक सेक्टू बने ‘ब्रेन ऑफ हिमाचल-2026’ के ओवरऑल विजेता, इनाम में मिली नई कार

Sun, 11 Oct 2026 02:43 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:43 PM IST
ritvik sektu brain of himachal 2026 overal winner new car
हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों की प्रतिभा और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘ब्रेन ऑफ हिमाचल-2026’ का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को शिमला के पीटरहॉफ में हुआ। प्रतियोगिता में जेसीबी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, शिमला के विद्यार्थी रित्विक सेक्टू ने ओवरऑल विजेता बनकर सबसे बड़ा पुरस्कार अपने नाम किया। उन्हें समारोह में नई कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अनिल मनकोटिया और राजेश मंडहोत्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान एस्पायर ग्रुप के प्रबंध निदेशक योगेंद्र कुमार मीणा और मुख्य सलाहकार सुभाष गुप्ता भी मौजूद रहे। एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 1,348 स्कूलों के कुल 13,182 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के आयोजन के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रतियोगिता के माध्यम से अलग-अलग जिलों के विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाने और शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर मिला। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण रित्विक सेक्टू का ओवरऑल विजेता बनना रहा। जेसीबी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, शिमला के रित्विक को उनकी उपलब्धि के लिए नई कार प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी नकद पुरस्कार, उपहार और अन्य सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा है। सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर वे अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। एस्पायर ग्रुप के प्रबंध निदेशक योगेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि ब्रेन ऑफ हिमाचल केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि प्रदेश के विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उनके सपनों को नई दिशा देने का वार्षिक मंच है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 1,348 स्कूलों के 13,182 विद्यार्थियों की भागीदारी आयोजन के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। इसकी सफलता में स्कूलों, शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और एस्पायर की टीम का सामूहिक योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समूह का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर मार्गदर्शन और अपनी क्षमता साबित करने के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि हिमाचल की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें। एस्पायर ग्रुप के मुख्य सलाहकार सुभाष गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनकी मेहनत के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की अहम भूमिका होती है। ब्रेन ऑफ हिमाचल जैसे आयोजन इन प्रयासों को पहचानने और विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी एक शहर या स्कूल तक सीमित नहीं है। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं, जिन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है। एस्पायर ग्रुप विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगा। समारोह के दौरान एस्पायर कॉन्टिनेंटल स्कूल, शिमला का भी शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राजेश धर्माणी और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में स्कूल का उद्घाटन हुआ। इस नई पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। स्कूल में विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव मजबूत करने, उनकी क्षमताओं को निखारने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा। समारोह में पांचवीं से बारहवीं कक्षा तक के शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में त्रिशा बिरदी, आरव कौशिक, वर्निका पंत, आशीष भारद्वाज, अनुराधा, नैतिक वर्मा, आरव झंगटा और रित्विक सेक्टू शामिल रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। ब्रेन ऑफ हिमाचल-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों की मेहनत, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को समर्पित रहा। इस आयोजन ने प्रदेश के विद्यार्थियों को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल की यह पहल शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा, प्रतिभा विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: नवरात्र के पहले दिन उमड़ी बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़, मां के मंदिरों में लगे जयकारे

11 Oct 2026

MP में बारिश की फिर एंट्री!

11 Oct 2026

दमोह: राजस्व न्यायालयों पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, एसडीएम को हटाया; तहसीलदार और रीडर निलंबित

11 Oct 2026

एमपी: नवरात्रि की प्रतिपदा पर भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा मंदिर

11 Oct 2026

गाजियाबाद में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश नागिन गिरफ्तार

11 Oct 2026
विज्ञापन

नोएडा में महर्षि यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने मानसिक संतुलन पर की चर्चा

11 Oct 2026

VIDEO: मिथिला में साकार हुई त्रेतायुग की गाथा, मंच पर जीवंत हुए रामायण के दिव्य प्रसंग

10 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: सपा कार्यकर्ता दूसरे दिन भी रहे हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026

कानपुर: दलित जिपं सदस्य पर जाति सूचक टिप्पणी पर शिकायत, कार्रवाई की मांग

10 Oct 2026

कानपुर: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, नवाबगंज थाने के बाहर जुटी भारी भीड़

10 Oct 2026

कानपुर: नवरात्र व दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए फ्लैग मार्च निकला

10 Oct 2026

कानपुर: बारादेवी मंदिर एवं जंगली देवी मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

10 Oct 2026

कानपुर: बिरहाना रोड में पकड़ा गया नकली सोना, महिला समेत चार पकड़े गए

10 Oct 2026

Meerut: शनि अमावस्या पर शनि धाम मंदिर में हुई महा आरती

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर बस्तोंरा गांव के ग्रामीणों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

10 Oct 2026

Meerut: रामलीला मंचन ब्रह्मा से रावण ने मांगा तीनों लोकों का राज

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर गोवंश के लिए दवाइयां और अन्य सामग्री की गई दान

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम से जूझे लोग

10 Oct 2026

Meerut: रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के जन्म का हुआ मंचन

10 Oct 2026

Meerut: ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में हुई पवित्र मिस्सा बलिदान और सामूहिक प्रार्थना, शोभायात्रा निकाली

10 Oct 2026

Meerut: हवन-यज्ञ के बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ

10 Oct 2026

Muzaffarnagar: 11वें विशाल मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

10 Oct 2026

Meerut: लायंस क्लब की पारिवारिक सभा में सदस्यों ने खेला डांडिया

10 Oct 2026

Meerut: ताड़का वध के मंचन ने रोमांचित किया, जिमखाना मैदान में गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारे

10 Oct 2026

VIDEO: बेवर में कांग्रेस प्रदेश महासचिव हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026

घाटमपुर: पुलिस ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को धर दबोचा, 26,150 रूपये भी बरामद किए

10 Oct 2026

VIDEO: सौंख में निकाली गई भव्य राम बरात, जमकर नाचे बराती

10 Oct 2026

VIDEO: चाैमुहां में जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य राम बरात

10 Oct 2026

VIDEO: अधिवक्ता से मारपीट और रुपये छीने, प्राथमिकी न होने पर धरने की चेतावनी

10 Oct 2026

VIDEO: संजय प्लेस में कारोबारी की पिटाई, धमकी दी

10 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed