Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Ration to cost more at govt run outlets starting December 1; sugar prices increased

हिमाचल: सरकारी डिपुओं में 1 दिसंबर से महंगा मिलेगा राशन, चीनी के दाम सात रुपये प्रति किलो तक बढ़े

Fri, 27 Nov 2026 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 08:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले चावल, आटे और चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में पहले ही महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं की जेब पर और बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
Himachal: Ration to cost more at govt run outlets starting December 1; sugar prices increased
सरकारी डिपुओं में 1 दिसंबर से महंगा मिलेगा राशन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के लाखों राशन कार्ड धारकों को 1 दिसंबर से सरकारी डिपुओं में राशन खरीदने के लिए पहले से अधिक पैसे चुकाने होंगे। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले चावल, आटे और चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार नई दरें 1 दिसंबर 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होंगी। विभाग के आदेश के मुताबिक एपीएल राशन की बिक्री दरों में बढ़ोतरी से मिलने वाले अतिरिक्त राजस्व का इस्तेमाल राज्य सब्सिडी वाली वस्तुओं की खरीद में किया जाएगा। इसे सब्सिडी बिलों में समायोजित किया जाएगा। विभाग ने राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक, जिला नियंत्रकों और संबंधित अधिकारियों को नई दरें एक दिसंबर से लागू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने और कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जानिए कितने बढ़े दाम
विभाग के निदेशक कुमुद सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके तहत एपीएल उपभोक्ताओं को मिलने वाले चावल की कीमत 13 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। इसी तरह गेहूं के आटे का दाम 12 रुपये से बढ़ाकर 14.50 रुपये प्रति किलो होगा। यानी चावल पर दो रुपये और आटे पर 2.50 रुपये प्रति किलो अधिक देने होंगे। चीनी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। एनएफएसए श्रेणी के उपभोक्ताओं को अब चीनी 13 रुपये के बजाय 20 रुपये प्रति किलो मिलेगी। इसमें सात रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। वहीं एपीएल परिवारों के लिए चीनी का दाम 33 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को अब दो रुपये प्रति किलो अधिक चुकाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दालों पर मिलने वाली सब्सिडी के नियमों में भी बदलाव
दालों पर मिलने वाली सब्सिडी के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और एपीएल दोनों श्रेणियों के उपभोक्ताओं को दालों पर 15 रुपये प्रति किलो की समान सब्सिडी मिलेगी। इससे पहले दोनों वर्गों के लिए सब्सिडी का ढांचा अलग था। दूसरी ओर, उचित मूल्य की दुकान चलाने वाले डिपो धारकों को राहत दी गई है। एपीएल चावल और गेहूं के वितरण पर मिलने वाला खुदरा कमीशन 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यानी कमीशन दोगुना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed