{"_id":"6b09a435d785d26b0f0a7f74","slug":"hamirpur-bsf-jawan-home-on-leave-dies-of-cardiac-arrest-was-posted-in-khanur-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान की हृदयगति रुकने से मौत, अखनूर में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान की हृदयगति रुकने से मौत, अखनूर में थे तैनात
Fri, 27 Nov 2026 09:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:09 PM IST
सार
बीएसएफ जवान विक्रम दत्त कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। विक्रम अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां, तीन वर्षीय बेटा और माता को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान विक्रम दत्त शर्मा(फाइल)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की पंचायत गाहलियां के कोहलवीं गांव निवासी 42 वर्षीय बीएसएफ जवान विक्रम दत्त शर्मा का शुक्रवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह जम्मू के अखनूर में तैनात थे और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। विक्रम एक-दो दिन में ड्यूटी पर लौटने वाले थे। बीएमओ गलोड़ डॉ. अरविंद कौंडल ने बताया कि जवान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विक्रम अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां, तीन वर्षीय बेटा और माता को छोड़ गए हैं। करीब पांच माह पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था। पिता के जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे जवान के अचानक चले जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंचायत गाहलियां की प्रधान पूनम कुमारी ने कहा कि विक्रम दत्त कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। उनका आकस्मिक निधन गांव के लिए अपूर्णीय क्षति है। डीएसपी बड़सर हरीश गुलेरिया ने कहा कि शनिवार को विक्रम दत्त शर्मा का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
