{"_id":"6adb23535fe6767623092760","slug":"video-jairam-thakur-welcome-bjp-workers-rally-rohru-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: जयराम ठाकुर के स्वागत में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम, रोहड़ू में किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जयराम ठाकुर के स्वागत में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम, रोहड़ू में किया शक्ति प्रदर्शन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:35 PM IST
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर शुक्रवार को रोहड़ू पहुंचे। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ने रोहड़ू में शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी सांगठनिक ताकत दिखाई।
जयराम ठाकुर ने खुली जीप में सवार होकर पुराने बस स्टैंड से अपर बाजार होते हुए रामलीला मैदान तक रैली निकाली। रैली के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप, विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व विधायक खुशी राम बालनाहटा, भाजपा नेत्री शशि बाला, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा और भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फालटा सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
रामलीला मैदान में आयोजित सभा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी के बीच भाजपा ने अपनी सांगठनिक ताकत का प्रदर्शन किया। जयराम ठाकुर के रोहड़ू पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
स्वागत रैली और सभा के माध्यम से भाजपा ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता का संदेश देने का प्रयास किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।