{"_id":"6ae83b5dd59908d0c103c648","slug":"video-hpu-annual-award-ceremony-600-students-girls-won-academic-awards-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: एचपीयू में 600 से अधिक विद्यार्थियों को मिले वार्षिक पुरस्कार, छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: एचपीयू में 600 से अधिक विद्यार्थियों को मिले वार्षिक पुरस्कार, छात्राओं ने मारी बाजी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:57 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर 12:30 बजे विश्वविद्यालय सभागार में शुरू हुए इस समारोह में 600 से अधिक विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी शामिल रहे।
समारोह में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कारों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कुल पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में करीब 80 प्रतिशत छात्राएं रहीं। शैक्षणिक श्रेणी में भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। इस श्रेणी के कुल 294 पुरस्कारों में से 215 पुरस्कार छात्राओं को मिले।
समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य प्रो. महावीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य प्रो. ममता मोक्टा विशेष अतिथि और अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का आगामी दीक्षांत समारोह मार्च में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन इस समारोह में जापान के एक नोबेल पुरस्कार विजेता को आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण भेजा जाएगा।
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।