Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dhanteras Shopping 2026 Copper Prices Cross Rs 3000 Per Kg in Shimla

धनतेरस की खरीदारी पर महंगाई का पहरा, तांबे के दाम दोगुने से भी ज्यादा; कांसा और एल्युमिनियम भी महंगे

Thu, 05 Nov 2026 02:03 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:03 PM IST
Dhanteras Shopping 2026 Copper Prices Cross Rs 3000 Per Kg in Shimla
धनतेरस पर बर्तन और धातुओं से बनी वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार शुभ खरीदारी पर महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी शिमला के लोअर बाजार में धनतेरस से एक दिन पहले खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, मगर दुकानों पर धातुओं के दाम सुनकर कई ग्राहकों का बजट बिगड़ गया। पिछले साल के मुकाबले तांबा, कांसा और एल्युमिनियम की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। इस बार सबसे ज्यादा उछाल तांबे की कीमतों में देखने को मिला है। पिछले वर्ष जिस तांबे को ग्राहक 1000 से 1300 रुपये प्रति किलो तक खरीद रहे थे, उसकी कीमत अब बढ़कर 2500 से 3000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। यानी तांबे के दाम एक साल में दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। बढ़ती कीमतों का असर केवल तांबे तक सीमित नहीं है। कांसे के बर्तन खरीदने वालों को भी पहले के मुकाबले अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। पिछले साल कांसा 1200 से 1800 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था, जबकि इस वर्ष इसकी कीमत बढ़कर 1900 से 2200 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसी तरह एल्युमिनियम के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष 350 से 600 रुपये प्रति किलो मिलने वाला एल्युमिनियम अब 500 से 800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। धनतेरस से पहले लोअर बाजार में सुबह से ही खरीदारी का माहौल देखने को मिला। लोग घरों के लिए नए बर्तन और धातुओं से बनी दूसरी वस्तुएं खरीदने पहुंचे। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले कीमतों में आए अंतर ने ग्राहकों को खरीदारी से पहले सोचने पर मजबूर कर दिया। कुछ ग्राहक जरूरत के मुताबिक सामान खरीद रहे हैं तो कुछ लोग बढ़े हुए बजट के कारण कम मात्रा में खरीदारी करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बर्तन कारोबारी संजय राणा के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धातुओं के दाम काफी बढ़ गए हैं। धनतेरस के लिए बाजार पहुंच रहे ग्राहकों को भी इन बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि तांबा, कांसा और एल्युमिनियम तीनों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण बर्तनों की खरीदारी पहले के मुकाबले महंगी हो गई है। लोअर बाजार में एक साल में धातुओं के दामों में अंतर (प्रति किलो में) धातु बीते वर्ष इस वर्ष एल्युमिनियम 350 से 600 500 से 800 कांसा 1200 से 1800 1900 से 2200 तांबा 1000 से 1300 2500 से 3000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिद्धार्थनगर: पत्नी के दोबारा प्रेमी संग जाने से आहत व्यक्ति ने फंदे से लटककर दी जान

05 Nov 2026

देवरिया: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में वकीलों ने घेरी कोतवाली

05 Nov 2026

रायपुर: डीएड अभ्यर्थियों ने अपने परिजनों के साथ किया मंत्री के बंगले का घेराव,बोले-मांगें पूरी करो तभी हटेंगे

05 Nov 2026

धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग, लिखा- 27 में कृष्ण आएंगे

05 Nov 2026

बाराबंकी में पुलिस से मुठभेड़ में दो इनामिया बदमाश घायल, गिरफ्तार

05 Nov 2026
विज्ञापन

मोगा की आप विधायक के घर ईडी की रेड जारी

दमोह: नाबालिग से दुराचार के आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की मांग, हिंदू संगठनों ने निकाली रैली

05 Nov 2026
विज्ञापन

महाकालेश्वर भस्म आरती: एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दर्शन

05 Nov 2026

VIDEO: स्कूल में बच्चों ने बनाई झालर और दीये, स्वदेशी दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरित

05 Nov 2026

VIDEO: रामलीला मैदान से आतिशबाजी की दुकानों के स्थानांतरण पर नाराजगी, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

05 Nov 2026

VIDEO: यातायात माह में पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया नियमों का पाठ

05 Nov 2026

VIDEO: दिवाली पर सुरक्षा का पहरा, पुलिस ने बाजारों में चलाया जागरूकता अभियान

05 Nov 2026

VIDEO: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते डीएम ने किया मंडी समिति का निरीक्षण

05 Nov 2026

मेरठ: एडीजी ने बेगमपुल से सदर बाजार तक निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों से की बात, ड्रोन से की जा रही निगरानी

04 Nov 2026

मेरठ: एडीजी ने बेगमपुल से सदर बाजार तक निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया

04 Nov 2026

VIDEO: पुलिस बल की मौजूदगी में सूरजपुरा में जमीन की पैमाइश, कब्जे के विवाद में प्रशासन ने की कार्रवाई

04 Nov 2026

रोलर स्केट हॉकी में पंचकूला और यमुनानगर का दबदबा, पहले दिन खेले गए 12 मुकाबले

04 Nov 2026

मेरठ: लायंस क्लब मेरठ केसरी ने दीपावली मेले में खेला तंबोला

04 Nov 2026

VIDEO: जनपदस्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

04 Nov 2026

Video: पटाखों की चिंगारी से लगी आग, करब के 150 बंडल जलकर हुए खाक

04 Nov 2026

VIDEO: टीटीजेड में पेड़ों की कटाई पर चार महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी, जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल

04 Nov 2026

VIDEO: यम द्वितीया की तैयारी तेज, घाटों से यमुना तक चल रहा सफाई अभियान

04 Nov 2026

अमित शाह के कार्यक्रम से पहले करनाल पहुंचीं स्मृति ईरानी, तैयारियों का लिया जायजा

04 Nov 2026

VIDEO: दीयों से रौशन होगी दिवाली, कुम्हारों के चाक ने पकड़ी रफ्तार

04 Nov 2026

VIDEO: त्योहार पर बाजारों में अतिक्रमण से जाम, नगर निगम ने दी 24 घंटे की मोहलत

04 Nov 2026

VIDEO: मोबाइल कोर्ट में सात वादों का हुआ निस्तारण, 20 से 25 वादकारी पहुंचे

04 Nov 2026

VIDEO: एक राष्ट्र-एक चुनाव पर जिलास्तरीय युवा संसद में रुचि बनीं विजेता

04 Nov 2026

VIDEO: बहू के इलाज में कर्जदार हुई तो महिला बन गई शातिर चोर, 25 लाख के जेवर बरामद

04 Nov 2026

वाराणसी: धनतेरस पर 326 साल पुरानी परंपरा के होंगे दर्शन, धन्वंतरी निवास में उमड़ेंगे श्रद्धालु

04 Nov 2026

VIDEO: पेयजल किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, तहसील में दिया धरना

04 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed