{"_id":"6aed1cfdefe786ad4401ea6c","slug":"western-turkey-mass-shooting-gunman-kills-many-attacker-arrested-police-probe-know-hindi-news-updates-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी तुर्किये में नरसंहार: बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी में 8 लोगों की हत्या की, हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिमी तुर्किये में नरसंहार: बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी में 8 लोगों की हत्या की, हमलावर गिरफ्तार
Fri, 06 Nov 2026 05:49 AM IST
ज्योति भास्कर
पीटीआई, अंकारा।
पीटीआई, अंकारा।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:49 AM IST
सार
पश्चिमी तुर्किये में एक बंदूकधारी ने तीन अलग-अलग स्थानों पर 8 लोगों की हत्या कर दी। हमलावर को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, हमले का मकसद अज्ञात।
विज्ञापन
बड़ी खबर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी तुर्किये में एक बंदूकधारी ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस मास शूटिंग के दौरान आठ लोगों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ। अधिकारियों और समाचार रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर को बाद में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
घायल महिलाओं की अस्पताल में मौत, हमलावर गिरफ्तार
अफ्योनकाराहीसर प्रांत में गुरुवार को हुए इस हमले का मकसद तुरंत पता नहीं चल सका है। राज्य समाचार एजेंसी अनादोलु ने बताया कि तीन पीड़ित अयाजिनी गांव में पाए गए, जबकि तीन अन्य पास के कियिर गांव में मारे गए। युकारितंदिर गांव में घायल हुई दो महिलाओं की बाद में अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू की, जिसे बाद में पड़ोसी एस्कीसेहिर प्रांत में पकड़ा गया। यह जानकारी राज्यपाल के कार्यालय के एक बयान में दी गई।
विज्ञापन