{"_id":"66dab7c94403e557da0904be","slug":"video-bjp-mla-met-the-assembly-speaker-under-the-leadership-of-leader-of-opposition-jairam-thakur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विधानसभा अध्यक्ष से मिला भाजपा विधायक दल, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विधानसभा अध्यक्ष से मिला भाजपा विधायक दल, जानें वजह
भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष उठाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर नियम 67 के तहत नोटिस दिया था, जिसे अस्वीकार किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया था कि नियम 130 के अंतर्गत चर्चा लाई जाएगी। आज विधानसभा सदन में यह चर्चा लगाई है, लेकिन सबसे अंत में लगाई गई है। अंत में लाने का मतलब यह है कि इस पर विस्तार से चर्चा नहीं हो पाएगी। बहुत से सदस्य बोलना चाहते हैं। यह गंभीर विषय है। कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाया। प्रदेश में इस तरह की स्थिति पहले कभी नहीं हुई। जयराम ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर चर्चा के लिए समय और देने की मांग की है। जयराम ने कहा कि सरकार के एक मंत्री की ओर से विधानसभा के अंदर बीते कल बोले गए शब्दों को कार्यवाही से हटाना चाहिए और मंत्री को अपने व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह मांग भी विधानसभा अध्यक्ष से की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।