Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Rajasthan Gas cylinder caught fire in Pali three people got burnt youth threw burning cylinder out
{"_id":"67d2ef2673de32114b0b20dd","slug":"video-rajasthan-gas-cylinder-caught-fire-in-pali-three-people-got-burnt-youth-threw-burning-cylinder-out-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पाली में गैस सिलिंडर में लगी आग, तीन लोग झुलसे, युवक ने जलते हुए बाहर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पाली में गैस सिलिंडर में लगी आग, तीन लोग झुलसे, युवक ने जलते हुए बाहर फेंका
पाली जिले में गुरुवार को गैस सिलिंडर में अचानक लगी आग से मां और बेटी उसकी चपेट में आ गए। इस दौरान महिला के पति ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए जलते हुए सिलिंडर को घर से बाहर फेंक दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में मां और बेटी बुरी तरह झुलस गई और गैस सिलेंडर बाहर फेंकने के दौरान पिता भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।
बता दें कि पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में गुरुवार को गुड़िया (35) चाय बना रही थी। जबकि इसकी 10 वर्षीय बेटी सनम पास में ही बैठी थी और उसका पति साबिर कुछ ही दूरी पर बैठा था।
गैस चूल्हे के पाइप में लगी आग
इस दौरान अचानक गैस चूल्हे के पाइप में आग लग गई और सिलिंडर तक पहुंच गई। इसके बाद आग की लपटें मां और बेटी सनम के कपड़ों तक पहुंच गई। इस पर पति शाबिर ने तुरंत जलते हुए सिलिंडर को उठाकर बाहर फेंका और पत्नी और बेटी पर पानी डालकर आग को बुझाया।
इस दौरान एकत्र हुए कॉलोनीवासियों की सूचना पर दमकलकर्मी भी पहुंच गए। शाबिर के अनुसार, इस हादसे में उसकी पत्नी और बेटी बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जलता हुआ सिलिंडर बाहर फेंकने के दौरान शाबिर का चेहरा और हाथ भी झुलस गए। जबकि पत्नी और बेटी 25 फीसदी झुलस गए। साबिर हाइवे पर किसान केसरी पेट्रोल पंप के पास गाड़ियों की रेडियम प्लेट बनाने का काम करता है। घटना के समय दो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसलिए वे बच गए। हादसे में घर की वायरिंग और घरेलू सामान भी जल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।