{"_id":"67efaf87eae84af9360c9384","slug":"satellite-phone-found-with-a-foreign-passenger-at-the-airport-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2797719-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जोधपुर एयरपोर्ट पर अमेरिकी चीनी नागरिक से मिला सेटेलाइट फोन, जांच एजेंसियां कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जोधपुर एयरपोर्ट पर अमेरिकी चीनी नागरिक से मिला सेटेलाइट फोन, जांच एजेंसियां कर रही पूछताछ
अमेरिका से भारत घूमने आए यात्रियों के एक दल में शामिल यात्री के पास सेटेलाइट फोन मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है और यात्री से पूछताछ की जा रही है।
एयरपोर्ट थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली की फ्लाइट में जाने के लिए अमेरिकी यात्रियों का एक दल जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचा। इस दल में 28 यात्री शामिल थे। यात्री के पास एक सेटेलाइट फोन मिला। एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसी की सूचना के बाद मौके पर पुलिस, सीआईडी और अन्य जांच एजेंसियां पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि येग नामक यात्री चीन का निवासी है। लेकिन 1991 से अमेरिका में रह रहा है। 28 मार्च को उनका ग्रुप भारत घूमने के लिए मुंबई पहुंचा। यहां से उदयपुर होते हुए वह जोधपुर दो अप्रैल को पहुंचे और जोधपुर से रवाना होने के लिए आज वे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे।
पूछताछ में सामने आया है कि अमेरिका में सेटेलाइट फोन का उपयोग आम बात है। भारत में उसने सेटेलाइट फोन एक बार भी उपयोग नहीं किया। सुरक्षा एजेंसियों ने फोन को जब्त कर लिया है और येग से पूछताछ चल रही है। जांच एजेंसियों के संतुष्ट होने पर सेटेलाइट फोन एंबेसी को लौटा दिया जाएगा।
तीन साल पहले भी एक अमेरिकी नागरिक के पास मिला था सेटेलाइट फोन
तीन साल पहले एयरपोर्ट पर जांच एजेंसियों ने एक अमेरिकन नागरिक के पास सेटेलाइट फोन बरामद किया था। वह अमेरिकी यात्री दो दिन जोधपुर रुका था। हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
भारत में सेटेलाइट फोन का उपयोग करना वर्जित
भारत में आम नागरिक सेटेलाइट फोन का उपयोग नहीं कर सकता। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर आम नागरिक के सेटेलाइट फोन के उपयोग पर रोक लगा रखी है। दूसरे देशों से भारतीय बंदरगाहों पर आवागमन करने वाले बड़े जहाजों में लोग सैट फोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन भारतीय क्षेत्र इन लोगों को भी सैट फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। अगर कोई विदेशी यात्री दूसरे देश से सेटेलाइट फोन लेकर आता है तो उसे इसकी जानकारी कस्टम को देनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।