{"_id":"67efae885095066830043130","slug":"tie-global-summit-2025-held-jaipur-opportunity-funding-along-discussion-sustainable-entrepreneurship-ai-era-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में होगा टाई ग्लोबल समिट 2025, AI युग में सतत उद्यमिता पर चर्चा के साथ फंडिंग का मिलेगा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में होगा टाई ग्लोबल समिट 2025, AI युग में सतत उद्यमिता पर चर्चा के साथ फंडिंग का मिलेगा अवसर
Fri, 04 Apr 2025 03:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 04 Apr 2025 03:34 PM IST
सार
TIE Global Summit 2025: राजधानी जयपुर में टाई ग्लोबल समिट 2025 का आयोजन होगा। AI युग में सतत उद्यमिता पर चर्चा के साथ फंडिंग का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
शालिनी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर में तीन से पांच दिसंबर 2025 तक विश्व के सबसे बड़े उद्यमिता नेटवर्क में से एक TiE (द इंडस एंटरप्रेन्योर्स) द्वारा आयोजित TiE ग्लोबल समिट 2025 (TGS-2025) राजस्थान सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के उद्यमियों के लिए फंडिंग और वैश्विक स्तर पर व्यापारिक मंच मिलेगा। TiE राजस्थान की शालिनी सिंह ने बताया कि इस साल गुलाबी नगरी जयपुर में होने जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन तीन से पांच दिसंबर 2025 तक JECC (जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर) में आयोजित होगा, जिसमें 15,000+ उद्यमी, 500+ निवेशक और 100+ वैश्विक वक्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार का TiE ग्लोबल समिट "AI युग में सतत उद्यमिता" थीम पर केंद्रित होगा। सम्मेलन में डेटा सेंटर, AI/ML, AR/VR, मीडिया टेक, एग्रीटेक, फिनटेक, हेल्थटेक और स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर गहन चर्चा होगी। साथ ही, वैश्विक उच्च शिक्षा और इनोवेशन को भी इसमें विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जोधपुर रेंज विजिलेंस टीम की गाड़ी का बायतु में एक्सीडेंट, 5 पुलिस घायल, एंबुलेंस भी हादसे का शिकार
हाईलाइट्स: निवेशक मिलन से स्टार्टअप शोकेस तक
वैश्विक निवेशक मिलन: स्टार्टअप्स को एंजेल निवेशकों, वेंचर कैपिटलिस्ट्स और कॉर्पोरेट निवेशकों से जोड़ना।
स्टार्टअप शोकेस और पिच सत्र
200+ होनहार स्टार्टअप्स को निवेशकों के सामने अपनी पिच प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
TiE महिला ट्रैक: महिला उद्यमियों के लिए विशेष पैनल और प्रतियोगिताएं।
नेक्स्ट-जेन उद्यमिता: युवाओं के लिए TiE यूनिवर्सिटी स्टार्टअप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
TGS 100: शीर्ष 100 निवेश योग्य स्टार्टअप्स को तत्काल फ़ंडिंग का मौका।
सरकार और उद्योग सहयोग: नीति निर्माताओं और कॉर्पोरेट नेताओं द्वारा उद्यमिता नीतियों पर चर्चा।
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में शहीद हुआ अजीतगढ़ का लाड़ला, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
वैश्विक स्तर के वक्ता और उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल
शिखर सम्मेलन में स्टार्टअप संस्थापक, निवेशक और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। संभावित वक्ताओं में शामिल हैं।
वैश्विक यूनिकॉर्न संस्थापक- अपनी स्टार्टअप यात्रा साझा करेंगे।
वीसी और एंजेल निवेशक- फंडिंग और स्टार्टअप वैल्यूएशन पर अंतर्दृष्टि देंगे।
AI और टेक विशेषज्ञ- AI के व्यवसायों पर प्रभाव पर चर्चा करेंगे।
कॉर्पोरेट लीडर्स- डिजिटल परिवर्तन और इनोवेशन पर बात करेंगे।
नीति निर्माता- उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली नीतियों पर फोकस करेंगे।
नेटवर्किंग के बेहतरीन अवसर- शीर्ष निवेशकों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं से मिलने का मौका।
फंडिंग के अवसर- दुनिया के अग्रणी VC और एंजेल निवेशकों से संपर्क।
ग्लोबल एक्सपोजर- स्टार्टअप्स के लिए नवाचारों को प्रदर्शित करने का अवसर।
व्यावसायिक विस्तार- नए बाज़ारों और संभावित सहयोगियों से जुड़ने का अवसर।
यह भी पढ़ें: आबूरोड रेलवे स्टेशन क्षेत्र में धारदार चाकू के साथ घूम रहा था युवक, रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार
सम्मेलन के दौरान, "राजस्थान व्यापार और सांस्कृतिक यात्रा" का भी आयोजन किया जाएगा, जहां प्रतिभागी जयपुर की समृद्ध विरासत और जीवंत व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र का अनुभव कर सकेंगे।