Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Devnani’s response to Kharge: This statement was made in Jodhpur

राजस्थान: खरगे के दीपावली-ईद वाले बयान पर देवनानी का पलटवार, बोले- दूसरे त्योहारों की तुलना करना उचित नहीं

Tue, 10 Nov 2026 03:19 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 03:19 PM IST
Devnani’s response to Kharge: This statement was made in Jodhpur

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली और ईद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति सनातन संस्कृति है और सभी को इसका आदर करना चाहिए। हर धर्म और समुदाय के अपने त्योहार और आस्थाएं हैं, जिनका सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि, सनातन संस्कृति के साथ दूसरे समुदायों के त्योहारों को जोड़कर तुलना करना उचित नहीं है। खड़गे को इस विषय पर गहराई से विचार करना चाहिए, ताकि किसी की आस्था को ठेस न पहुंचे।

मंगलवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए देवनानी ने कहा कि दीपावली के पीछे भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास का महत्व जुड़ा है। इसमें त्याग और मर्यादा का संदेश छिपा है। भगवान राम ने माता के वचन का सम्मान करते हुए राजपाट छोड़कर वनवास स्वीकार किया था। माता सीता भी राजमहल छोड़कर उनके साथ वनवास गई थीं। वहीं, भरत ने राजपाट मिलने के बावजूद सिंहासन पर बैठना स्वीकार नहीं किया। इन त्याग और आदर्शों के कारण दीपावली मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर विजय और अहंकार रूपी रावण के अंत का प्रतीक है। ईद का भी अपना महत्व है, जिसे संबंधित समुदाय के लोग अपनी आस्था के अनुसार मनाते हैं।

पढे़ं: राजस्थान में दिवाली के बाद भी प्रदूषण: श्रीगंगानगर सबसे आगे; जयपुर के इन इलाकों में एक्यूआई सबसे ज्यादा

विधानसभा में होगी हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था
देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। लोकसभा के बाद अब विधानसभा में भी आधुनिक सुरक्षा प्रणाली विकसित की गई है। विधानसभा के गेट पर बैरियर से गाड़ी निकलने के करीब 10 मीटर आगे जमीन में विशेष स्कैनिंग सिस्टम लगाया गया है। यह पूरे वाहन को स्कैन करेगा। गाड़ी में कोई संदिग्ध वस्तु मिलने पर सिस्टम उसे अपने आप रोक देगा और सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मिल जाएगा।

हेलिकॉप्टर में बैठकर देख सकेंगे देश के प्रमुख स्थल
विधानसभा के संग्रहालय में भी नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। संविधान और वंदे मातरम गैलरी में बदलाव के बाद अब एक विशेष हेलिकॉप्टर तैयार किया गया है। इसमें 3-डी तकनीक के माध्यम से देश के प्रमुख स्थलों को देखने का अनुभव मिलेगा। दर्शकों को ऐसा महसूस होगा, जैसे वे अयोध्या के राम मंदिर या मोती डूंगरी के सामने खड़े हों। इसकी राइड 15 से 20 मिनट की होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले तीन से चार महीने में इसे शुरू करने की योजना है।

देवनानी ने कहा कि देश का संविधान मजबूत है और कोई इसे हिला नहीं सकता। लोकतंत्र में सभी को आंदोलन करने की आजादी है। उन्होंने राजस्थान के युवाओं और जेन-जी को राष्ट्रभक्त बताया। जोधपुर में आयोजित मरू निनाद कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों से अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश मिलता है। संघ में कभी जाति नहीं पूछी जाती। सामाजिक समरसता व्यवहार और आपसी मेलजोल से स्थापित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर में बंदी छोड़ दिवस पर निहंग सिंहों ने दिखाए घुड़सवारी के करतब, कुंवर विजय प्रताप को किया सम्मानित

10 Nov 2026

सोलन के रबौण में तड़के बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, तीन कारें क्षतिग्रस्त

10 Nov 2026

सीतापुर में निजी बस में लगी आग, पाया गया काबू

10 Nov 2026

छठ से पहले रेलवे के सामने बड़ी चुनौती! भीड़ संभालना हुआ मुश्किल

10 Nov 2026

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही और तीन साथियों पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

10 Nov 2026
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड की दस्तक

10 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

10 Nov 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में 15 नवंबर को लगेगा मेगा मेडिकल चेकअप कैंप

दिल्ली: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जांच, शहजाद भट्टी पर शक की सुई; आतंकी घोषित गैंग का बदला?

10 Nov 2026

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; चांदी का मुकुट पहनाया

10 Nov 2026

Meerut: चर्च से बेगम समरू के महल तक निकली शोभायात्रा

09 Nov 2026

कानपुर: पटाखे की चिंगारी से कारखाने में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

09 Nov 2026

कानपुर: कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलटी, दो घायल

09 Nov 2026

कानपुर: सोमवती अमावस्या पर बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

09 Nov 2026

बिहार: प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को दिखाया आइना, बोले- फरसा नहीं, ज्ञान की ताकत चाहिए | दरभंगा

09 Nov 2026

वीडियो: रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मना 27वां स्थापना दिवस

दिवाली पर पराली जलाने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 1152 नई आग

09 Nov 2026

तेज रफ्तार कार का कहर, 12 वर्षीय बच्चे की मौत; तीन गंभीर घायल

श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

09 Nov 2026

रुड़की में रॉकेट से टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

09 Nov 2026

बिहार: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने किया पलटवार

09 Nov 2026

रांची : निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए BJP का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद | झारखंड

09 Nov 2026

हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

09 Nov 2026

गोरखपुर: सूरजकुंड पोखरे पर संस्कार भारती ने आयोजित किया दीपोत्सव

09 Nov 2026

नोएडा में धूमधाम से गोवर्धन पूजन हुआ

09 Nov 2026

गोरखपुर: रेल विहार में मां लक्ष्मी की भव्य झांकी सजी, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

09 Nov 2026

गोरखपुर: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर चंद चौराहे पर लगाया जाम

09 Nov 2026

बड़कोट को राज्य स्थापना दिवस पर मिली पौने दो करोड़ की सौगात, रजत जयंती पार्क और सड़क का लोकार्पण

09 Nov 2026

उत्तराखंड के 26 साल पूरे होने पर श्रीनगर में जन आक्रोश सभा, अंकिता हत्याकांड से लेकर भर्ती घोटाले तक आठ मुद्दों पर उठाई आवाज

09 Nov 2026

चमोली से लगेगी--पोखरी में भालू और जंगली जानवरों के आतंक के खिलाफ आठवें दिन भी धरना, विधायक लखपत बुटोला ने दिया समर्थन

09 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed