फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Roadways Bus Runs Amok, Hits Cars, Bike and Scooter; Woman Killed

राजस्थान: जयपुर में बेकाबू रोडवेज बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत; बस पर 13 चालान लंबित

Thu, 15 Oct 2026 07:00 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 07:00 PM IST
Jaipur Roadways Bus Runs Amok, Hits Cars, Bike and Scooter; Woman Killed
जयपुर में सीकर रोड पर खेतान चौराहे के पास बुधवार दोपहर रोडवेज बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बेटे के साथ जा रही 49 वर्षीय तुलसी देवी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा धीरेंद्र सैनी और स्कूटी सवार महेश चौधरी घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बस के खिलाफ यातायात नियमों के 13 चालान लंबित हैं, जिन पर कुल 92 हजार रुपये का जुर्माना है।

जयपुर में बुधवार दोपहर सीकर रोड पर एक बेकाबू रोडवेज बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बेटे के साथ जा रही 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और स्कूटी सवार युवक घायल हो गए। हादसा मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में खेतान चौराहे के पास दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

कट पर खड़ी कार से टकराई बस
पुलिस के अनुसार, श्रीमाधोपुर से जयपुर आ रही रोडवेज बस खेतान चौराहे के पास कट पर खड़ी एक नीली कार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार पास में खड़ी बाइक से जा भिड़ी। बाइक पर मुरलीपुरा की भगत की ढाणी निवासी तुलसी देवी अपने बेटे धीरेंद्र सैनी के साथ जा रही थीं।

कार का पहिया महिला के ऊपर से निकला
टक्कर लगते ही मां-बेटा सड़क पर गिर गए। इसी दौरान कार का पहिया तुलसी देवी के ऊपर से निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। धीरेंद्र को भी चोटें आईं। इसके बाद बस ने स्कूटी और एक अन्य कार को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी बस के अगले पहिए के नीचे फंस गई। स्कूटी सवार महेश चौधरी के पैर में फ्रैक्चर हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत
हादसे के बाद आसपास की दुकानों पर मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े। तुलसी देवी, धीरेंद्र और महेश चौधरी को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, गंभीर हालत के चलते तुलसी देवी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

बस चालक गिरफ्तार, ब्रेक फेल होने की बात कही
थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि बस चालक राकेश कुमार (30), निवासी श्रीमाधोपुर, को गिरफ्तार किया गया है। हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में राकेश ने बताया कि बस के ब्रेक के नीचे ईंट लगी हुई थी, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी। इस वजह से ब्रेक नहीं लग पाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर हादसे की जांच कर रही है।

बस पर 13 चालान लंबित, 92 हजार रुपये का जुर्माना
पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल बस के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के 13 चालान लंबित हैं। इन पर कुल 92 हजार रुपये का जुर्माना है। इनमें जनवरी में शाहजहांपुर टोल से बिना परमिट गुजरने के सात चालान शामिल हैं। इसके अलावा ओवरस्पीड के तीन चालान और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने तथा नो-पार्किंग से संबंधित चालान भी दर्ज हैं। पुलिस अब हादसे के कारणों के साथ बस से जुड़े यातायात उल्लंघनों की जानकारी के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: दिवाली पर महंगी होगी मिठास! चीनी की सप्लाई ठप, 62 रुपये किलो तक पहुंचा भाव; अभी और बढ़ेगा रेट

15 Oct 2026

फतेहाबाद में युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर वकील संगठन ने सौंपा ज्ञापन

15 Oct 2026

लोहारू-पिलानी रोड पर अंडरब्रिज का 90 प्रतिशत काम पूरा, जल्द मिलेगी राजस्थान के 30 गांवों को राहत

15 Oct 2026

हांसी मंडी में बारिश से भीगा किसानों का पीला सोना, खरीद और उठान ठप होने से परेशानी बढ़ी

15 Oct 2026

कानपुर: शुक्लागंज में स्कूल की जर्जर दीवार गिरी, बाल-बाल बचे मासूम छात्र

15 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: सीएसए विश्वविद्यालय में कृषि गोष्ठी के साथ आकर्षक मैजिक शो

15 Oct 2026

मोगा में किसानों का रोष प्रदर्शन, झोटा हत्याकांड में न्याय की मांग

विज्ञापन

फरीदकोट में पंजाब बंद का व्यापक असर, सिख संगठनों ने धरना देकर निकाला रोष मार्च

लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री कर कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन

15 Oct 2026

अजनाला में बंद का व्यापक असर, नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

फिरोजपुर में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, सरकारी स्कूल खुले तो निजी स्कूलों पर रहा ताला

पंजाब बंद के नाम पर खन्ना में दुकानें बंद करवाई

15 Oct 2026

नंगल में भाजपा का प्रदर्शन, सीएम मान का इस्तीफा मांगा

वीडियो: शीशमहल की रामलीला में ताड़िका वध का मंचन

15 Oct 2026

VIDEO: स्कंदमाता के दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

15 Oct 2026

कांगड़ा: बारिश ने बिगाड़ी दशहरा मेले की तैयारी, मैदान में कीचड़ से कारोबारी परेशान

15 Oct 2026

कांगड़ा: डीसी कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, हड्डियों से लेकर थायराइड तक के टेस्ट की सुविधा

15 Oct 2026

अलीगढ़ में आसमान में छाए बादल, फिर बारिश की संभावना

15 Oct 2026

कानपुर: सीएसए में रबी उत्पादकता गोष्ठी आयोजित, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही रहे मुख्य अतिथि

15 Oct 2026

फतेहाबाद में ठाकर बस्ती के सरकारी स्कूल में बंदरों का आतंक, खौफ में बच्चे

15 Oct 2026

Video: 12 साल से जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए एलडीए के चक्कर लगा रहे शैलेंद्र शर्मा

15 Oct 2026

Video: वेतन में असमानता के खिलाफ बॉन्डेड डॉक्टरों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

15 Oct 2026

VIDEO: वाराणसी में लगा किसान मेला, अधिकारियों ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

15 Oct 2026

अमृतसर के थाना सदर क्षेत्र में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

15 Oct 2026

राजस्थान में डोटासरा-जूली ने भरी हुंकार, BJP सरकार को घेरा! 2028 में कांग्रेस सरकार का दावा

15 Oct 2026

हाथरस में हुआ अमर उजाला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं ने साझा किए अपने विचार

15 Oct 2026

नोएडा में हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी,15 वाहन क्षतिग्रस्त, देखें रिपोर्ट

15 Oct 2026

मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

15 Oct 2026

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने स्वीडन के मंत्री से की मुलाकात

ऊना: पंजाब बंद से थमी एचआरटीसी की रफ्तार, बसें नहीं पहुंचीं चंडीगढ़-दिल्ली

15 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed