{"_id":"679a3c13f6b06c30a700df34","slug":"traffic-police-gave-instructions-by-giving-roses-and-helmet-dausa-news-c-1-1-noi1350-2571206-2025-01-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पुलिस का सड़क सुरक्षा माह अभियान, दोपहिया चालकों को गुलाब और हेलमेट देकर याद दिलाया ट्रैफिक नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पुलिस का सड़क सुरक्षा माह अभियान, दोपहिया चालकों को गुलाब और हेलमेट देकर याद दिलाया ट्रैफिक नियम
दौसा जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट और ट्रैफिक के नियमों की पालना नहीं करने वालों को गांधी तिराहे पर रोक कर ट्रैफिक का पाठ पढ़या। साथ ही बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को हेलमेट देकर समझाया कि हेलमेट जीवन की रक्षा के लिए है। इसलिए ट्रैफिक नियमों की पालना के साथ हेलमेट जरूर लगाएं। साथ ही एसपी अधीक्षक रंजीता शर्मा ने कहा कि भविष्य में यदि बिना हेलमेट के चलते दिखे तो सक्त कार्रवाई की जाएगी।
यातायात प्रभारी गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा की अगुवाई में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दौरान ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करने वाले दुपहिया वाहन चालकों को समझाइश दी जा रही है। फ़िलहाल गुलाब का फूल देकर भविष्य ट्रैफिक नियमों की पालना करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
दौसा के गांधी तिराहे पर पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा एवं एएसपी लोकेश सोनवाल के सुपरविजन में हेलमेट वितरित किए गए। रंजीता शर्मा ने कहा कि तमाम वाहन चालकों से अनुरोध है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने दुपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगानें के फायदे बताये।
हेलमेट वितरण समारोह के दौरान दौसा एसडीएम मूलचंद लूणिया, दौसा सर्किल सीओं रवि प्रकाश शर्मा, शहर कोतवाल सुधीर उपाध्याय, यातायात प्रभारी गोपाल लाल शर्मा,सी के बिरला हॉस्पिटल से संजीव जाजोरिया, शांतनु सिंह सहित यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।