{"_id":"671b81f1f3575956940b8afd","slug":"govind-singh-dotasara-said-now-bhavani-woke-up-as-soon-as-kiroris-brother-got-the-ticket-dausa-news-c-1-1-noi1350-2252208-2024-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan By-Election: गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और किरोड़ी लाल पर साधा निशाना, परिवारवाद के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan By-Election: गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और किरोड़ी लाल पर साधा निशाना, परिवारवाद के लगाए आरोप
दौसा में विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल उर्फ डीसी बैरवा के पक्ष में चुनावी सभा करने आए गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और किरोड़ी लाल को जमकर घेरा। डोटासरा ने तो यहां तक कहा कि किरोड़ी लाल मीणा और राजस्थान के मुख्यमंत्री दोनों मिले हुए हैं। एक ने इस्तीफा दे रखा दूसरा स्वीकार नहीं कर रहा। दौसा सहित राजस्थान में होने वाले सातों विधानसभा चुनाव आज नामांकन शुक्रवार को अंतिम दिन था। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से प्रत्याशी चुनाव मैदान आ गए हैं। इसके बाद अब दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत के लिए मशक्कत में लगी हैं। बयानबाजियों का दौर जारी है।
मीडिया से बातचीत में पीसीसी राजस्थान अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि दौसा के लोगों में उत्साह है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है, जिसके साथ कांग्रेस एकजुट है। डोटासरा भाजपा सरकार पर बरसते बोले, हमारी सारी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। सरकार बनने के बाद भाजपा की कोई योजना अभी चालू नहीं हुई है। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा भाजपा सरकार ने कांग्रेस को गाली निकालने में 10 महीने का समय गंवा दिया है।
राजस्थान सरकार के मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का नाम लेकर उन्होंने कहा कि कल तक जिनकी भवानी सो रही थी आज उनके भाई को टिकट मिलते ही भवानी जाग गई। मुख्यमंत्री और डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के बीच रिश्ते मधुर होने लगे हैं। दौसा भाजपा उम्मीदवार को उन्होंने भरत की संज्ञा दी। कहा कि राम भरत मिलाप हो रहा है। डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा पर तंज करते हुए कहा कि अब कहां गए वो एसआई भर्ती निरस्त करवाने की मांग करने वाले।
गोविंद सिंह डोटासरा ने मंच से पूछा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के वो डायलॉग किस लिए थे। राजस्थान की ओर से दौसा की जनता किरोड़ी लाल मीणा से पूछे। उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा पर भी भाई भतीजाबाद का आरोप लगाते हुए कहा कि किरोड़ी लाल मीणा उनके भतीजे राजेंद्र और अब उनके भाई एक ही परिवार के तीन-तीन लोग एमएलए बनने की इच्छा रखते हैंlगोलमा देवी खुद विधायक रह चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।