{"_id":"69b2ee5d2decf9abec07a234","slug":"acb-trap-in-antali-tehsil-e-mitra-operator-caught-taking-rs60000-bribe-bhilwara-news-c-1-1-noi1345-4043592-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: अंटाली तहसील में एसीबी का ट्रैप, ई-मित्र संचालक 60 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: अंटाली तहसील में एसीबी का ट्रैप, ई-मित्र संचालक 60 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
भीलवाड़ा जिले की अंटाली तहसील में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-मित्र संचालक को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी लीज पर ली गई जमीन की लीज डीड का रजिस्ट्रेशन कराने के बदले यह रकम मांग रहा था। एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।
लीज डीड रजिस्ट्रेशन के बदले मांगी गई थी घूस
एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म ने ग्राम जवानपुरा, तहसील अंटाली में भूमि लीज पर ली है। इस जमीन की लीज डीड का पंजीयन कराने के लिए जब उसने ई-मित्र संचालक हेमराज खटीक से संपर्क किया तो उसने कहा कि इसके लिए तहसीलदार गणेश कच्छावा से मिलना होगा। शिकायत के अनुसार बाद में ई-मित्र संचालक ने बताया कि तहसीलदार से बात हो गई है और काम कराने के लिए प्रति बीघा 10 हजार रुपये के हिसाब से कुल 60 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।
सत्यापन के बाद एसीबी ने बिछाया जाल
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर इकाई ने शिकायत का सत्यापन कराया। 9 और 10 मार्च को हुई वार्ता के दौरान यह सामने आया कि तहसीलदार गणेश कच्छावा के नाम पर ई-मित्र संचालक हेमराज खटीक रिश्वत की मांग कर रहा था। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
टेबल की दराज में रखते ही दबोचा
पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरविजन में एसीबी अजमेर इकाई की निरीक्षक कंचन भाटी के नेतृत्व में गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी हेमराज खटीक ने जैसे ही परिवादी से 60 हजार रुपये लेकर अपनी टेबल की दराज में रखे, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और रिश्वत की राशि जब्त कर ली।
तहसीलदार की भूमिका की भी जांच
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में तहसीलदार गणेश कच्छावा सहित अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैप कार्रवाई में एसीबी अजमेर इकाई की निरीक्षक कंचन भाटी के साथ सहायक उप निरीक्षक युवराज सिंह तथा कांस्टेबल रविंद्र सिंह, हुकमा राम, दामोदर, राजूराम, मनफूल और मनीष शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।