Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Sariska Becomes Tiger Sighting Hotspot, Tourist Footfall Rising Daily, New Facilities Coming Soon
{"_id":"67d1246d59edbc0815075170","slug":"the-beauty-of-sariska-is-improving-tourists-are-reaching-there-in-large-numbers-alwar-news-c-1-1-noi1339-2718964-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: टाइगर साइटिंग का हॉटस्पॉट बना सरिस्का, हर दिन बढ़ रही सैलानियों की भीड़, जल्द मिलेंगी नई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: टाइगर साइटिंग का हॉटस्पॉट बना सरिस्का, हर दिन बढ़ रही सैलानियों की भीड़, जल्द मिलेंगी नई सुविधाएं
अलवर का सरिस्का बाघ अभयारण्य अब पहले से ज्यादा आकर्षक और व्यवस्थित हो गया है। यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और टाइगर साइटिंग के शानदार अनुभव उन्हें रोमांचित कर रहे हैं। वर्तमान में सरिस्का में 42 बाघ हैं और हर दिन बड़ी संख्या में देसी और विदेशी टूरिस्ट यहां पहुंच रहे हैं।
इन दिनों लगभग हर सफारी में बाघों के दीदार हो रहे हैं, जिससे ट्यूरिस्टों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पर्यटक न केवल टाइगर को निहार रहे हैं, बल्कि उनकी शानदार फोटोग्राफी भी कर रहे हैं।
सरिस्का डीएफओ अभिमन्यु सहारण ने जानकारी दी कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टिकट विंडो और पर्यटक कार्यालय के मैदान को और अधिक आकर्षक व सुविधाजनक बनाया गया है। आने वाले समय में सरिस्का में और भी सुधार कार्य किए जाएंगे, जिससे पर्यटक यहां आकर एक बेहतरीन अनुभव प्राप्त कर सकें।
आगामी विकास कार्यों में जल्द ही यहां शॉप, कॉन्फ्रेंस हॉल, वेटिंग हॉल और टॉयलेट जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने टहला गेट से अंदर तक ग्रेवल रोड बनाने की मंजूरी दे दी है, जिससे सफर और भी सुगम होगा। पूरे सरिस्का क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि सरिस्का का नाम अब वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हो रहा है और आने वाले समय में यहां पर्यटन और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को जब अच्छा अनुभव मिलता है, तो हमें भी खुशी होती है।
सरिस्का में बाघों की शानदार साइटिंग, बेहतर पर्यटक सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण ने इसे देश-विदेश के टूरिस्टों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बना दिया है। यहां आने वाले हर टूरिस्ट को अब पहले से अधिक सुविधाएं और बेहतर अनुभव मिलने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।