{"_id":"67028bb3e10bb227c0096099","slug":"union-minister-of-state-for-skill-development-entrepreneurship-and-education-jayant-chaudhary-on-nagaur-tour-proposals-for-four-new-kendriya-vidyalayas-have-been-received-in-nagaur-ajmer-news-c-1-1-noi1346-2185996-2024-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: नागौर दौरे पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों पर दिए अहम संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: नागौर दौरे पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों पर दिए अहम संकेत
केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमिता एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी आज नागौर के दौरे पर रहे। नागौर के दौरे पर आए केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कौशल विकास के तहत रोजगार के अवसरों को लेकर बड़ी बात कही। मंत्री ने कहा कि पीएम कौशल विकास योजना के फेज-4 में फ्यूचर स्किल को हम बदलेंगे। रोबोटिक, एआई, पर्यावरण बदलाव से जुड़े कोर्स को बढ़ावा देंगे। इससे नौजवानों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान के प्रदर्शन की जयंत चौधरी ने सराहना की है और कहा कि इस योजना में राजस्थान में बहुत अच्छा काम किया है और 61 हजार लोग इससे लाभांवित हुए हैं। नागौर दौरे पर केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के नागौर आगमन पर सम्मान समारोह रखा गया। मंत्री जयंत चौधरी मुकाम से नागौर पहुंचे, जहां आमजन के साथ बैठक की। मंत्री का स्वागत हुआ। इसके बाद राज्यमंत्री जयंत चौधरी खरनाल के लिए निकले, जहां वीर तेजाजी महाराज दर्शन के बाद दोपहर 3 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान किया।
देशभर में एक हजार आईटीआई होंगी अपग्रेड
केंद्रीय कौशल विकास को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने आईटीआई के संबंध में एक बड़ी बात कही। जयंत चौधरी ने कहा कि देशभर की एक हजार आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा। इन आईटीआई को नए संसाधन से लेकर नई तकनीक से मजबूत किया जाएगा, ताकि यहां कोर्स करने वाले छात्र अच्छी तरीके से कोर्स कर सकें और अपनी स्किल के अनुसार रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकें।
केंद्रीय स्कूलों के प्रस्ताव पहुंचे सरकार के पास
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता के साथ-साथ शिक्षा राज्य मंत्री का दायित्व संभाल रहे जयंत चौधरी ने केंद्रीय स्कूलों के नए प्रस्तावों को लेकर भी महत्वपूर्ण बात बताई। राजस्थान में नागौर को लेकर उन्होंने कहा कि राजस्थान भर से नए केंद्रीय स्कूलों को लेकर सरकार के पास प्रस्ताव पहुंचे हैं। वहीं, नागौर के भी नए केंद्रीय स्कूलों के प्रस्ताव पहुंचे हैं। सरकार इन पर गंभीरता के साथ विचार कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।