Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Parminder Singh Goldy visited Nayagaon for the first time after becoming the in-charge of the Kharar constituency.
{"_id":"6a9d4dde8fa1ff7fde03474a","slug":"video-parminder-singh-goldy-visited-nayagaon-for-the-first-time-after-becoming-the-in-charge-of-the-kharar-constituency-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"खरड़ हल्के का प्रभारी बनने के बाद पहली बार नयागांव पहुंचे परमिंदर सिंह गोल्डी, हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ हल्के का प्रभारी बनने के बाद पहली बार नयागांव पहुंचे परमिंदर सिंह गोल्डी, हुआ जोरदार स्वागत
आम आदमी पार्टी की ओर से खरड़ हल्के का इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद परमिंदर सिंह गोल्डी रविवार को पहली बार नयागांव पहुंचे। इस दौरान नयागांव के लोगों और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं और सरोपे डालकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर फूलमाला अर्पण कर उनको नमन किया।
नयागांव पहुंचने पर गोल्डी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें खरड़ हल्के की जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें जो प्यार और विश्वास दिया है, साथ ही विकास कार्यों को लेकर उनसे जो उम्मीदें हैं, वह उन पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
गोल्डी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी और सम्मान दिया गया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे।
उन्होंने कहा कि खरड़ हल्के के लोगों ने लगातार दो बार आम आदमी पार्टी के विधायक को जीताकर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस बार भी उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचाएं, ताकि खरड़ हल्के में विकास कार्यों को और गति दी जा सके।
इस मौके पर गुरप्रीत सिंह पप्पी, पार्षद जगतार सिंह भोटी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, रितिका भारद्वाज, जोगाराम चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।