{"_id":"6aa5b94cba02a283b8014b8d","slug":"pensioners-decide-to-gherao-the-education-minister-accuse-the-government-of-neglect-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2601-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पेंशनरों ने किया शिक्षा मंत्री के घेराव का फैसला, सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पेंशनरों ने किया शिक्षा मंत्री के घेराव का फैसला, सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए
विज्ञापन
मोहाली। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के घेराव का फैसला किया है। एसोसिएशन ने सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया है। यह फैसला शनिवार को मोहाली में हुई मासिक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जगदीश सिंह सराओ ने की। प्रदेश प्रधान करम सिंह धनौआ भी इसमें शामिल हुए। जिला महासचिव बाबू सिंह पमोर ने सरकार पर पेंशनरों, कर्मचारियों, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, बेरोजगारों और बिजली कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों का भी पालन नहीं हो रहा। कर्मचारियों और पेंशनरों से बातचीत के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर मंत्रियों के घरों का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।
2027 चुनाव में हराने की कसम
वक्ताओं ने कहा कि चंडीगढ़ में हुई जनसभा से सरकार को एकजुटता का संदेश मिल चुका है। रविवार को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। प्रदेश प्रधान करम सिंह धनौआ ने सभी साथियों से लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। बैठक में आम आदमी पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव में हराने की कसम भी खाई गई।