Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: चंद्रप्रकाश नीरज
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:14 PM IST
Link Copied
'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पंजाबी फिल्म अभिनेत्री हिमांशी खुराना को ई-मेल के जरिये धमकी मिली है और एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई जिसके साथ एक वॉयस नोट भी था। धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले संदेश में खुद को विदेश में बैठे एक नामी गैंगस्टर से जुड़ा बताया गया है।हिमांशी ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें शुक्रवार से लगातार जान से मारने की धमकी वाले ईमेल मिल रहे थे। ईमेल के साथ ऑडियो मैसेज भी भेजे गए थे, जिनमें पैसे की मांग की गई थी। मोहाली के लांडरां रोड पर एमार सोसाइटी में रहने वाली अभिनेत्री ने इसकी शिकायत थाना सोहाना में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी (जांच) सौरव जिंदल के अनुसार ई-मेल में 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल और वॉयस नोट की डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है। आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संदेश किस देश से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं। ई-मेल के माध्यम भेजी रही धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी गंभीर चुनौती बन गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हिमांशी को धमकी भरे ईमेल और ऑडियो मैसेज मिले, जिनमें भेजने वाले ने खुद को जीशान अख्तर बताया और 10 करोड़ रुपये की मांग की। जिसके बाद मोहाली पुलिस ने गैंगस्टर जीशान अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।