Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Transfer of 20 IAS officers in Punjab Ludhiana gets fifth Commissioner in two years Damanjit Singh Mann

पंजाब में 20 आईएएस के तबादले: लुधियाना को दो साल में मिला पांचवां कमिश्नर, दमनजीत सिंह मान संभालेंगे कमान

Wed, 11 Nov 2026 08:17 AM IST
Nivedita अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना Published by: Nivedita Updated Wed, 11 Nov 2026 08:17 AM IST
सार

डॉ. अंकुर महिंदरू को संगरूर में एडीसी (जनरल) के रिक्त पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने 19 अक्तूबर को ही लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार संभाला था। इस तरह वह महज 22 दिन तक ही इस पद पर रहे।

विज्ञापन
Transfer of 20 IAS officers in Punjab Ludhiana gets fifth Commissioner in two years Damanjit Singh Mann
दमनजीत सिंह मान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


मोहाली, रूपनगर, लुधियाना और पटियाला समेत कई जिलों के उपायुक्त बदल दिए गए हैं। इसके अलावा कई जिलों में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) स्तर पर भी बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन


लुधियाना नगर निगम के कमिश्नर डॉ. अंकुर महिंदरू का तबादला कर दिया है। उनकी जगह 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी दमनजीत सिंह मान को नगर निगम लुधियाना का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बदलाव के साथ ही पिछले दो साल से कुछ अधिक समय में लुधियाना नगर निगम को पांचवां कमिश्नर मिल गया है। लगातार हो रहे इन तबादलों से निगम के प्रशासनिक नेतृत्व में स्थिरता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मंगलवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार डॉ. अंकुर महिंदरू को संगरूर में एडीसी (जनरल) के रिक्त पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने 19 अक्तूबर को ही लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार संभाला था। इस तरह वह महज 22 दिन तक ही इस पद पर रहे।

वहीं, नए कमिश्नर नियुक्त किए गए दमनजीत सिंह मान इससे पहले पटियाला में एडीसी (जनरल) के पद पर सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार उन्हें 19 सितंबर 2025 को इस पद पर तैनात किया गया था। अब सरकार ने उन्हें पंजाब के सबसे बड़े नगर निगमों में शामिल लुधियाना नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी है। मान इससे पहले लुधियाना में आरटीओ के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

सितंबर 2024 से अब तक पांच कमिश्नर बदले
नगर निगम के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव का सिलसिला सितंबर 2024 में शुरू हुआ था। उस समय आईएएस अधिकारी आदित्य दचलवाल ने संदीप ऋषि की जगह कमिश्नर का पद संभाला था। संदीप ऋषि का तबादला संगरूर के डिप्टी कमिश्नर के तौर पर किया गया था। दचलवाल ने 16 सितंबर 2024 को कार्यभार संभाला और करीब 16 महीने तक इस पद पर रहे।

इसके बाद जनवरी 2026 में आईएएस अधिकारी डॉ. नीरू कात्याल गुप्ता को निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया। उन्होंने 27 जनवरी को कार्यभार संभाला था, लेकिन पांच महीने से भी कम समय में जून 2026 में उनका तबादला कर दिया गया। उन्हें स्पेशल सेक्रेटरी, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन लगाया गया, जबकि उनकी जगह आईएएस अधिकारी ओजस्वी अलंकार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

ओजस्वी अलंकार 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक के पद पर तैनात थे। उन्होंने 15 जून 2026 को निगम कमिश्नर का कार्यभार संभाला था। हालांकि, उनका कार्यकाल भी करीब चार महीने ही रहा।

नगर निगम की जनरल हाउस बैठक में हुए हंगामे के बाद सरकार ने 13 अक्तूबर को अलंकार का तबादला कर दिया था। इसके बाद संगरूर में एडीसी (जनरल) के पद पर तैनात डॉ. अंकुर महिंदरू को लुधियाना नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया। उन्होंने 19 अक्तूबर को पदभार संभाला, लेकिन 22 दिन बाद ही उनका भी तबादला कर दिया गया।

अब दमनजीत सिंह मान को निगम की कमान सौंपी गई है। दो साल से अधिक समय में पांच कमिश्नरों के बदलाव के बाद शहरवासियों और निगम अधिकारियों की नजरें नए कमिश्नर पर रहेंगी कि वह शहर की सफाई व्यवस्था, सीवरेज, सड़कों, विकास कार्यों और निगम की प्रशासनिक चुनौतियों को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
 
Trending Videos

काैन कहां गया
मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मोहाली की उपायुक्त कोमल मित्तल को रूपनगर का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि रूपनगर के डीसी आदित्य दचालवाल को मोहाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

पटियाला के डीसी हिमांशु अग्रवाल को लुधियाना और लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन को पटियाला का उपायुक्त बनाया गया है। इस तरह चार प्रमुख जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व बदला गया है।

इसी क्रम में बरनाला के डीसी हरप्रीत सिंह की जगह अभिजीत कपलिश को नियुक्त किया गया है। कपलिश को बरनाला नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। हरप्रीत सिंह को खेल एवं युवा सेवाओं का निदेशक नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर अभिजीत कपलिश का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

तरनतारन के डीसी राहुल को सहकारिता विभाग में मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक के तौर पर तैनाती के लिए उपलब्ध करवाया गया है। उन्हें पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

मिल्कफेड के एमडी राहुल गुप्ता को विशेष सचिव, परिवहन लगाया गया है। मनीषा राणा को सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग प्रोत्साहन निदेशक और अनुपम कलेर को रक्षा सेवा कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। निर्मल ओसेपाचन को तरनतारन का डीसी और निकास कुमार को मुख्य सचिव के साथ अतिरिक्त सचिव (समन्वय) का कार्यभार सौंपा गया है। मुक्तसर, पटियाला, फिरोजपुर, पठानकोट, मानसा, अमृतसर और जगरांव में भी एडीसी स्तर पर नियुक्तियां बदली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed