{"_id":"6af380d7d34dc6c226060cbd","slug":"piles-of-trash-have-increased-peoples-hardships-plastic-waste-is-becoming-a-health-hazard-mohali-news-c-71-1-mli1010-148760-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कूड़े के ढेरों ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, प्लास्टिक कचरा बन रहा सेहत का दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कूड़े के ढेरों ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, प्लास्टिक कचरा बन रहा सेहत का दुश्मन
विज्ञापन
खुले में फेंका जा रहा प्लास्टिक कचरा पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए बन रहा गंभीर खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाली से लोग परेशान हैं। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गए हैं। खुले में फेंका जा रहा प्लास्टिक कचरा पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। ढकोली में गुरुद्वारा बाऊली साहब के सामने वेरका बूथ के पास गंदे नाले के किनारे कचरे का बड़ा अंबार लगा है। यह कचरा कई बार सड़क तक फैल जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। लंबे समय तक कचरा पड़े रहने से आसपास दुर्गंध फैलती रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कचरे में लगभग 90 फीसदी हिस्सा प्लास्टिक का होता है। इसमें इस्तेमाल की गई थैलियां, बोतलें और खाद्य पदार्थों के पैकेट शामिल हैं। गंदगी बढ़ने से मच्छरों और मक्खियों के पनपने की आशंका है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। प्लास्टिक कचरा नालियों में फंसकर जल निकासी व्यवस्था को भी प्रभावित करता है।
स्थानीय लोगों की मांग
राहगीरों पाल सिंह, राजेश कुमार, मनोज और संदीप सिंह ने नगर परिषद से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल कचरा उठाना पर्याप्त नहीं है। दोबारा खुले में कूड़ा डालने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने नियमित सफाई, प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण और जागरूकता अभियान चलाने की मांग उठाई है।
नगर परिषद की कार्रवाई
इस संबंध में नगर परिषद जीरकपुर के सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संबंधित स्थान से एक-दो घंटे के भीतर पूरा कचरा उठवा दिया जाएगा। भविष्य में वहां कूड़ा न फेंकने की चेतावनी देने वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे जाएंगे। प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की जाएगी।