{"_id":"686647ee76c3714af506fec1","slug":"video-punjabs-first-hydraulic-cow-ambulance-started-in-jalandhar-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पंजाब की पहली हाइड्रॉलिक काऊ एम्बुलेंस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पंजाब की पहली हाइड्रॉलिक काऊ एम्बुलेंस शुरू
जालंधर में बेसहारा और बीमार गायों की मदद के लिए एक अनूठी पहल की गई है। एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन की ओर से पंजाब की पहली हाइड्रॉलिक काऊ सेवा एम्बुलेंस की शुरुआत की गई। इस एम्बुलेंस को जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस हाईटेक एम्बुलेंस के जरिए अब बिना किसी मानवीय कठिनाई के घायल या बीमार गायों को इलाज के लिए अस्पताल या गौशाला तक पहुंचाया जा सकेगा।
डिप्टी कमिश्नर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सड़कों पर घूमते आवारा पशु कई बार दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। ऐसे में यह एम्बुलेंस शहर में पशु कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने इस पहल के लिए एनजीओ को बधाई दी और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस मुहिम की जानकारी देते हुए एनजीओ के प्रमुख युवी सिंह ने बताया कि यह एम्बुलेंस सुबह से शाम तक बीमार या घायल गायों को उठाकर नजदीकी अस्पताल या गौशाला पहुंचाने का काम करेगी। इस सेवा के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। युवी सिंह ने बताया कि इस हाइड्रॉलिक सिस्टम से लैस एम्बुलेंस पर करीब 15 से 16 लाख रुपये का खर्च आया है। यह सेवा न केवल गायों की जिंदगी बचाएगी, बल्कि शहर की सड़कों को भी सुरक्षित बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।