{"_id":"6aa156ffe4a11941210909d9","slug":"video-jalandhar-bandh-announced-over-tampering-with-ambedkar-statue-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर जालंधर बंद का एलान, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर जालंधर बंद का एलान, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा शहर
लुधियाना में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना के बाद दलित समाज में रोष बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में विभिन्न दलित जत्थेबंदियों की ओर से पंजाब के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन और बंद का ऐलान किया जा रहा है। इसी कड़ी में जालंधर में भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब और भीम क्रांति सेना ने कल शहर बंद रखने का आह्वान किया है। संगठनों के अनुसार, जालंधर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण बंद रहेगा। हालांकि आम जनता की सुविधा और जरूरी सेवाओं को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और मेडिकल स्टोर/आपातकालीन सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। यह फैसला भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि की संयुक्त अगुवाई में लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।