फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Injured family members staged a protest at the gate of a Jalandhar school following a fight among students.

जालंधर के स्कूल में छात्रों की लड़ाई के बाद घायल परिजनों ने गेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2026 03:30 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:30 PM IST
Injured family members staged a protest at the gate of a Jalandhar school following a fight among students.
जालंधर में किशनपुरा के न्यू पृथ्वी नगर स्थित स्कूल में तीन दिन पहले दो छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद गुरुवार को एक छात्र के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हंगामे के दौरान स्कूल प्रशासन ने एहतियातन बच्चों की छुट्टी कर दी और गेट बंद कर दिया।  बताया जा रहा है कि स्कूल में रखे अतिरिक्त बेंच को लेकर 9वीं कक्षा के छात्र और 10वीं कक्षा के छात्र आकाशदीप के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान 9वीं कक्षा के छात्र ने आकाशदीप पर कुर्सियों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार के अनुसार, डॉक्टरों ने जांच के बाद किडनी के पास की थैली फटने और अंदरूनी रक्तस्राव की बात कही तथा ऑपरेशन की जरूरत बताई। फिलहाल आकाशदीप की हालत स्थिर बताई जा रही है। पिता का आरोप  आकाशदीप के पिता जसबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता है और पढ़ाई में अच्छा है। उन्होंने कहा कि स्कूल टीचर कई बार उनके बेटे को समय से पहले बुला लेते थे। इसी दौरान कक्षा में एक अतिरिक्त बेंच रखा हुआ था। बेंच को लेकर 9वीं कक्षा के छात्र से विवाद हुआ। उनके बेटे ने कथित तौर पर कहा कि टीचर के आने के बाद बेंच ले जाना, लेकिन इसके बाद छात्र ने उस पर कुर्सियों से हमला कर दिया। जसबीर सिंह के मुताबिक, बेटे की हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने स्कूल प्रशासन से इलाज का खर्च उठाने की मांग की और कहा कि वे फिलहाल कोई शिकायत नहीं करवाना चाहते। उनका आरोप है कि शुरुआत में स्कूल प्रशासन ने इलाज करवाने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में इलाज का खर्च बच्चे के परिवार द्वारा उठाने की बात कही गई। इसी मामले में वे शुक्रवार को स्कूल पहुंचे थे। परिजनों का यह भी आरोप है कि अभी तक उन्हें उस छात्र से नहीं मिलवाया गया है, जिसने आकाशदीप पर हमला किया था। परिवार ने मामले में इंसाफ की मांग की है। स्कूल में हंगामे के बाद बच्चों की छुट्टी घटना के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल के बाहर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, तीन दिन पहले दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था और दोनों बच्चे अब ठीक बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने बताया कि प्रार्थना के समय दोनों छात्र कक्षा में झगड़ने लगे थे। वहीं, स्कूल टीचर मीरा ने बताया कि दो छात्रों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें एक छात्र को चोट लगी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि छात्र का ऑपरेशन हुआ है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। टीचर के अनुसार, छात्र के परिजन कई बार अन्य लोगों को साथ लेकर स्कूल पहुंचे और छात्र की मदद को लेकर दबाव बनाया। शुक्रवार को दोबारा परिजन पहुंचे और एक महिला द्वारा हंगामा किए जाने के बाद स्कूल का गेट बंद कर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद स्कूल में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि स्कूल में दो छात्रों के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान एक छात्र को चोट लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों छात्रों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही झड़प की पूरी वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हिसार में नन्हें खिलाड़ी मैदान में दिखाएंगे दम, खंड हिसार-1, 2 में अंडर-11 की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं

08 Oct 2026

VIDEO: सुल्तानपुर: लोरपुर गोलीकांड में वांछित आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, साथी भाग निकला

08 Oct 2026

अमृतसर में पीसीआर स्टाफ की जोनवार ब्रीफिंग, अपराध रोकथाम के लिए दिए निर्देश

08 Oct 2026

जीरा में ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत ग्रामीणों को बांटे प्रॉपर्टी कार्ड

चंडीगढ़ सेक्टर 10 लेयर वैली से तिरंगा पार्क तक नशे के विरोध में निकाली गई पैदल रैली

विज्ञापन

बुरहानपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की तलाश में पुलिस

08 Oct 2026

कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में हंगामा, पूर्व सांसद और गार्ड में जमकर नोकझोंक

08 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: खेरेश्वर सरैया घाट पर भारी बवाल, सपाइयों और पुलिस में तीखी नोकझोंक

08 Oct 2026

वृंदावन गुरुकुल हादसा: 'मां, हम कल आएंगे', बेटे विशू ने किया था यह आखिरी वादा, फिर दो घंटे बाद मिली मौत की खबर

08 Oct 2026

VIDEO: पुलिस ने कांग्रेसियों को दिल्ली जाने से रोका, पूर्व मंत्री बोले- कार्यकर्ता अहिंसात्मक आंदोलन जारी रखेंगे

08 Oct 2026

VIDEO: कीचड़ में उतरे ग्रामीण तो विधायक ने बुलाई जेसीबी, जलभराव की समस्या का कराया समाधान

08 Oct 2026

VIDEO: करहल में भूमि पूजन के साथ श्रीरामलीला महोत्सव शुरू

08 Oct 2026

VIDEO: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, बोलीं- सरकारी कर्मचारी का मिले दर्जा

08 Oct 2026

वृंदावन गुरुकुलम हादसा: पोस्टमार्टम हाउस में गूंजी चीखें, चार घरों के बुझ गए चिराग

08 Oct 2026

क्या होगा पश्चिम बंगाल का नाम, शमिक भट्टाचार्य ने कर दिया बड़ा खुलासा

08 Oct 2026

कानपुर में आंधी-बारिश में 13 जगह गिरे पेड़, बोर्ड भी उखड़े

08 Oct 2026

दिल्ली में 106 प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ दुकानदार गिरफ्तार

07 Oct 2026

गाजियाबाद में 93 पेटी अवैध शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, अपने इलाके में दोनों करते थे सप्लाई,

07 Oct 2026

आंधी-बारिश में पीपल की डाल गिरी, ई-रिक्शा दबा, VIDEO

07 Oct 2026

मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, VIDEO

07 Oct 2026

240 पहिए वाले ट्रेलर ने मात्र 240 मीटर का ही सफर किया, VIDEO

07 Oct 2026

वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों के साथ कांग्रेसजनों ने फूंका सीईसी का पुतला, VIDEO

07 Oct 2026

ताड़का वध के बाद फुलवारी में हुआ सीता-राम का प्रथम मिलन, VIDEO

07 Oct 2026

VIDEO: युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

07 Oct 2026

सीएम ने की बैठक, कहा-संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां

07 Oct 2026

VIDEO: एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बसों में आग, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

07 Oct 2026

VIDEO: नेग के लिए भिड़े किन्नरों के दो गुट, सड़क पर नग्न प्रदर्शन

07 Oct 2026

मसूरी शरदोत्सव स्टार नाइट: गजेंद्र सिंह राणा, संगीता ढोंडियाल और मंजू नौटियाल के गीतों पर जमकर झूमे दर्शक

07 Oct 2026

VIDEO: विवि में रील देखने के लिए छात्रों में मारपीट

07 Oct 2026

VIDEO: दहेज हत्या की आरोपी सास को नहीं मिली जमानत

07 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed